फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विहिप के मॉडल पर ही बनेगा अयोध्या में राम मंदिर : चंपत राय

Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ram temple in Ayodhya will be built on the model of VHP: Champat Rai
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

अयोध्या में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को अनावरण किया। प्रयागराज के माघ मेला में विहिप के शिविर में मंदिर प्रारूप का अनावरण करने के बाद चंपत राय ने दावा किया कि इसी मॉडल पर अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। 


विहिप शिविर में मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का निर्माण सीतापुर की मां वैष्णो सेवा समिति के कलाकार धीरेंद्र शुक्ला, अंबुज शुक्ला और गोविंद सहाय गुप्ता आदि ने किया। माघ मेला शिविर में विहिप प्रांत संगठन की 11 एवं 12 जनवरी को संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक के बाद ही रविवार शाम इस मॉडल का अनावरण करने की तैयारी की गई थी। 

Ram temple in Ayodhya will be built on the model of VHP: Champat Rai
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

अनावरण करने के बाद चंपत राय ने कहा कि यह मॉडल पिछले कुंभ मेले के दौरान भी रखा गया था। इसमें कुछ आंशिक परिवर्तन किया गया है। क्योंकि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पिछले कई वर्ष से पत्थर आदि को तराशा जा रहा है। काफी काम हो चुका है, इसलिए मंदिर के प्रारूप में छेड़छाड़ की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष माघ मेले में अयोध्या में बन चुके मंदिर की तस्वीर लगाई जाएगी। अनावरण कार्यक्रम में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ram temple in Ayodhya will be built on the model of VHP: Champat Rai
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
दो मंजिला मंदिर में रहेंगे 212 स्तंभ

अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर का पूरा विवरण भी विहिप के शिविर में लगाया गया है। यहां बताया गया कि मंदिर की लंबाई 268 फीट रहेगी। चौड़ाई 140 फीट एवं ऊंचाई 128 फीट रहेगी। मंदिर का अग्रभाग, सिंहद्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, गर्भगृह में कुल 212 स्तंभ रहेंगे। पहली और दूसरी मंजिल दोनों में ही 106-106 स्तंभ रहेेंगे। सभी स्तंभ में 16 मूर्तियां होंगी। पहला चबूतरा आठ फीट ऊंचा दस फीट चौड़ा एवं दूसरा चबूतरा चार फीट नौ इंच का होगा। इसके ऊपर ही स्तंभ लगेंगे। पहली मंजिल 18 फीट, दूसरी मंजिल 15 फीट नौ इंच, उसके ऊपर 16 फीट तीन इंच की पेटी (छत) होगी। पेटी के ऊपर 65 फीट तीन इंच ऊंचा शिखर होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed