फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को आएंगे प्रयागराज, योगी ने ली तैयारियों की जानकारी

Wed, 19 Feb 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi to visit Prayagraj on 29 February
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री के स्वागत तथा उपकरण वितरण समारोह पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नजर है। यहां से जाने के दो दिन बाद ही मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम समेत अन्य संबंधित विभाग के अफसर मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को परेड में आयोजित समारोह में 26 हजार से अधिक वृद्धजनाें और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे।

Prime Minister Modi to visit Prayagraj on 29 February
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

इस दौरान छह विश्व रिकार्ड बनेंगे। सोमवार को यहां आए मुख्यमंत्री ने औपचारिक घोषणा करने के साथ डीएम को दो दिनों में आयोजन की रूपरेखा तैयार कर लेने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बुधवार को शाम सात बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा सुरक्षा समेत हर पहलू विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री का लाभार्थियों की सुविधा और स्वच्छता पर विशेष जोर रहा।

Prime Minister Modi to visit Prayagraj on 29 February
संकुल में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

कांफ्रेंसिंग के पहले और बाद में हुई बैठक

डीएम ने मंगलवार को ही एडीएम, एसडीएम तथा अन्य संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के पहले उन्होंने फिर अफसरों संग बैठक कर हर बिंदु पर चर्चा की। इसी क्रम में कांफ्रेंसिंग के बाद हुई बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के संदर्भ में तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Modi to visit Prayagraj on 29 February
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

पंडाल आदि के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू

आयोजन स्थल परेड मैदान में समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को शिवरात्रि स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला खत्म हो जाएगा। इसके बाद परेड मैदान पूरी तरह से खाली हो जाएगा। ऐसे में शिवरात्रि स्नान के बाद तैयारियों में और तेजी आएगी। इससे पहले पंडाल आदि के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एल्मिको की ओर से उपकरण भी भेज दिए गए हैं। बृहस्पतिवार तक उपकरण पहुंच जाएंगे। उपकरण मिंटो पार्क में रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Modi to visit Prayagraj on 29 February
योगी आदित्यनाथ से बात करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
1391 बसों से लाए जाएंगे लाभार्थी

उपकरण वितरण के लाभार्थियों को घर से समारोह स्थल तक लाया जाएगा और आयोजन के बाद उन्हें घर तक वापस छोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। ब्लाक और मार्गवार लाभार्थियाें की सूची तैयार कर ली गई है। लाभार्थियों को कुल 1391 बसों से लाया जाएगा। प्रत्येक बस में एक प्रभारी तथा दो सहायकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 300 ट्रक की भी व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed