यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए शासन की ओर से डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसटीएफ को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से पहली बार प्रदेश के सभी केंद्रों को एक साथ जोड़ने के साथ वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
{"_id":"5e4af1528ebc3ef29306f378","slug":"up-board-exam-will-be-under-the-supervision-of-stf-preparations-complete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारियां पूरी
Tue, 18 Feb 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नकल कराने वाले अब कॉपी की सील नहीं तोड़ सकेंगे
0 बोर्ड की ओर से नकल रोकने केलिए पहली बार रंगीन और सिलाई वाली कॉपियां प्रयोग में लाई जा रही हैं। इससे अब परीक्षार्थी कॉपी की सील तोड़कर, उसके पेज अलग नहीं कर सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा में सभी 75 जिले में कोडिंग वाली कॉपी प्रयोग में लाई जा रही है। सचिव ने बताया कि शासन के निर्देश पर बोर्ड ने कॉपी के हर पेज पर रोलनंबर और कॉपी की कोडिंग लिखना अनिवार्य कर दिया है। सचिव का कहना है कि कॉपी के हर पृष्ठ पर जब परीक्षार्थी अपने से रोलनंबर और कॉपी कोड लिखेगा तो भविष्य में कॉपी बदले जाने की शिकायत पर बोर्ड उसकी हैंड राइटिंग का मिलान कर सकेगा।
938 संवेदनशील एवं 395 अति संवेदनशील केंद्र
0 बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में कुल 938 संवेदनशील एवं 395 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा में प्रदेश भर में लगभग 2.50 लाख कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा का समय पहली पाली में आठ से 11.15 बजे रखा गया है।
0 बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 40 विषय निर्धारित हैं, इसमें 39 विषयों की लिखित परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट में कुल 106 विषय निर्धारित हैं, इसमें 105 विषयों की लिखित परीक्षा होगा।
0 प्रदेश भर में परीक्षा की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर अधिकारियों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। अलग-अलग ग्रुप के जरिए पूरी परीक्षा की निगरानी होगी।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में हिंदी का पेपर
यूपी बोर्ड की ओर से पहले दिन पहली पाली में आठ से 11.15 बजे के बीच हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी परीक्षा होगा। पहली पाली में प्रदेश भर में कुल 30.22 लाख एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में 25.84 लाख कुल मिलाकर 56.07 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर
कुल विद्यालय- 27397
कुल परीक्षा केंद्र- 7784
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-3022607
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-2584511
कुल परीक्षाथी - 5607118
संवेदनशील- 938
अति संवेदनशील- 395
प्रयागराज बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-108890
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-100362
0 कुल परीक्षार्थी-209252
0 कुल परीक्षा केन्द्र-285
0 सचल दल- 08 दल
0 संवेदनशील- 13
0 अति संवेदनशील-27