{"_id":"5e7626a48ebc3e711b48937a","slug":"prayagraj-was-hit-by-kanika-s-quarrel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका के कोहराम की चपेट में आया प्रयागराज, एक वरिष्ठ अफसर के दामाद सहित अन्य हुए थे शामिल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिका के कोहराम की चपेट में आया प्रयागराज, एक वरिष्ठ अफसर के दामाद सहित अन्य हुए थे शामिल, हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में गायिका कनिका कपूर की पार्टी में यहां के एक वरिष्ठ अफसर के दामाद भी शामिल हुए थे। वे वापस घर लौट आए और इसकी सूचना भी नहीं दी, जिससे शनिवार को प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
पार्टी में कई अन्य शहरियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। प्रशासन ने ऐसे लोगों को खुद ही सूचना देने की चेतावनी दी है। अन्यथा, नाम की पुष्टि होने के बाद इनके खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। ऐसे लोगों को खुद को आइसोलेट रखने की भी हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हाेंने इस दौरान किन लोगों से मुलाकात की इसका भी विवरण मांगा गया है।
2 of 3
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में लंदन से आईं कनिका के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। कनिका लखनऊ में आयोजित पार्टी में समेत कई आयोजनों में शामिल हुईं। इस दौरान वह कानपुर में भी अपने रिश्तेदार के यहां गईं थीं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पार्टी तथा कनिका के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
लखनऊ की इस हाईप्रोफाइल पार्टी में यहां के कई लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इनमें एक वरिष्ठ अफसर के दामाद भी शामिल हैं। अफसरों को लखनऊ प्रशासन की ओर से तैयार की जा रही जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उस रिपोर्ट के आधार पर संदिग्धों को चिह्ति कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
3 of 3
Kanika Kapoor
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक वरिष्ठ अफसर के दामाद के अलावा कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। यह बहुत संवेदनशील मामला है और इसमें चूक की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
सलिए उस पार्टी में शामिल लोगों को खुद ही सामने आकर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वे सामने नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर लिखाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन सभी लोगों के बारे में भी जानकारी मांगी जिनसे उन्होंने इस दौरान मुलाकात की है। ताकि, उनकी भी जांच कराके आइसोलेशन में रखा जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।