फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

prayagraj violence Updates : पथराव-आगजनी में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी, पीएसी की गाड़ी सहित सात वाहन फूंके (तस्वीरें)

Fri, 10 Jun 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:16 PM IST
सार

हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। देर रात तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। 36 नामजद सहित एक हजार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
prayagraj violence Updates the 18 policemen including IG injured in stone-pelting, burning seven vehicles including PAC car
Prayagraj News : प्रयागराज में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रयागराज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद अटाला में जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर पथराव के साथ ही बमबाजी व आगजनी की। पुलिस प्रशासन की दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पीएसी की गाड़ी समेत आठ वाहन फूंक दिए।




हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। देर रात तक 37 लोग गिरफ्तार किए जा चुके थे।


कानपुर में तीन जून को हुए बवाल के बाद ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। जिले में भी पुलिस प्रशासन की ओर से जुमे की नमाज को लेकर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात की गई थी।


दोपहर में नमाज खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे मुस्तफा कॉम्पलेक्स के पास स्थित मस्जिद से निकले कुछ युवक अटाला में मजीदिया कॉलेज के सामने पहुंचे और भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस पर अटाला चौराहे पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। 

prayagraj violence Updates the 18 policemen including IG injured in stone-pelting, burning seven vehicles including PAC car
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

15 मिनट बाद फिर लौटे
करीब 15 मिनट बाद उसी स्थान पर दोबारा भीड़ जुटने लगी। इस बार नुरुल्लाह रोड के साथ ही अटाला मोहल्ले की गलियों से भी लोग निकलकर मौके पर जमा होने लगे। देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई, जिस पर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उन्हें हटाना चाहा तो नारेबाजी तेज कर दी गई। पुलिसकर्मियों के हटाने पर लोग वापस जाने लगे, लेकिन इसी दौरान शौकतअली रोड से रोशनबाग की ओर जाने वाली गली के पास पहुंचकर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद नुरुल्लाह रोड, मजीदिया कॉलेज वाली गली समेत चारों ओर से पुलिस पर पथराव होने लगा। चौतरफा पत्थरबाजी से वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद तीन घंटे तक जबरदस्त उपद्रव हुआ। 

prayagraj violence Updates the 18 policemen including IG injured in stone-pelting, burning seven vehicles including PAC car
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

पत्थर के साथ बरसाए बम
बवाल के दौरान भीड़ ने न सिर्फ पत्थर चलाए बल्कि पुलिस को निशाना बनाकर बमबाजी भी की। उपद्रवियों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ ही आठ वाहन आग के हवाले कर दिए। इसमें एक पीएसी का वाहन भी शामिल है। हालात बेकाबू होते देख अफसरों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया और इसके बाद उपद्रवियों को खदेड़ा गया। तब जाकर तीन घंटे बाद स्थिति नियंत्रित की जा सकी। पुलिस ने मौके से 13 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जाती रही।


हालात नियंत्रण में हैं। मौके से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो फुटेज के सहारे अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। कुछ जवान चोटिल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। - संजय खत्री, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj violence Updates the 18 policemen including IG injured in stone-pelting, burning seven vehicles including PAC car
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

यह हुए चोटिल
आईजी डॉ. राकेश सिंह, आरएएफ इंस्पेक्टर मनीष व एक अन्य सिपाही, एडीजी कार्यालय में तैनात आरक्षी विजय पाल व 13 अन्य पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
prayagraj violence Updates the 18 policemen including IG injured in stone-pelting, burning seven vehicles including PAC car
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

बाल-बाल बचे एडीजी
अटाला में बवाल के दौरान पुलिस व प्रशासनिक वाहनों के साथ-साथ अफसरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश के वाहन पर भी पथराव किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बुलाई गई तीन एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की। गलियों में खड़े निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। इस दौरान कुछ घरों पर भी पत्थरबाजी की गई जिसमें खिड़कियों पर लगे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed