फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: जेठ में सावन जैसी झड़ी, उमस बढ़ी

Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
सार

  • समय से पहले प्रीमानसून की दस्तक, गर्मी से राहत, चार दिन गरजचमक संग बारिश के आसार, चक्रवाती हवाओं का रहेगा जोर

विज्ञापन
Prayagraj: Sawan-like storm in Jeth, humidity increased
बृहस्पतिवार को दिन में हुई झमाझम बारिश के कारण खुल्दाबाद थाने के पास हुए जलजमाव के कारण राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : prayagraj
जलवायु परिवर्तन के असर से समय से पहले प्रीमानसून की दस्तक ने गर्मी से राहत दी पर उमस बढ़ गई। जेठ में सावन जैसी झड़ी लगी। बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया। बृहस्पतिवार को चक्रवाती हवाओं के जोर से दो झोंकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पश्चिमी मानसूनी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। अगले चार दिन यानी सोमवार तक मौसम करवट लेगा। गरजचमक संग बारिश के  आसार हैं। शुक्रवार से सोमवार तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान धूप-छांव भी रहेगी और तेज हवाएं भी चलेंगी।


 
Prayagraj: Sawan-like storm in Jeth, humidity increased
बृहस्पतिवार को दिन में हुई झमाझम बारिश के कारण मछलीबाजार तिराहे के पास हुए जलजमाव के कारण राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : prayagraj
बादलों और सूरज के बीच चार दिन से दिन से चल रहा लुकाछिपी का खेल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बादलों के  डेरा जमाने से दिन भर धूप नहीं दिखी। सुबह से ही तेज हवाओं संग बादल झूमकर बरसे। दोपहर बाद बारिश थमी पर बूंदाबांदी जारी रही। अचानक कमजोर हुई हवाओं के कारण उमस बढ़ गई। काले घने बादलों की आवाजाही बनी रही।

तेज बारिश के बाद भी तापमान में मामूली अंतर आया। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम 92 और न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रही। रात में हवाओं की सुस्ती से उमस हावी हो गई। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे।

 
Prayagraj: Sawan-like storm in Jeth, humidity increased
झमाझम बारिश के कारण शाहगंज थाने के पास हुए जलभराव के बाद राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : prayagraj
मौसम विभाग ने भी शुक्रवार से रविवार तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रभावित जिलों में प्रयागराज भी शामिल हैं। यहां गरजचमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहेगी। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि मौसम पर जलवायु परिवर्तन प्रभावी है। इस प्रक्रिया के तहत इस बार गर्मी भी कम पड़ी। समय से पहले मानसून की आहट से वर्षा की समयावधि में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सक्रियता बारिश का कारण बन रही है।

बारिश से हर तरफ कीचड़, फिसलन, फुटपाथों पर भरा पानी
प्रीमानसून की बारिश से बृहस्पतिवार को सड़कों पर तो पानी नहीं लगा लेकिन फुटपाथ लबालब हो गए। मेडिकल कॉलेज चौराहे के आरओबी छोर और निरंजन डॉट पुल के नीचे कुछ देर के लिए जलजमाव हुआ। सिविल लाइंस सहित अन्य इलाकों के फुटपाथों पर पानी लगा। जानसेनगंज, लोकनाथ, मुट्ठीगंज, कटरा की सड़कों पर चिपचिप और गंदगी से फिसलन बढ़ गई। शाम तक पानी सूखा तो धूल परेशानी का कारण बनी। सड़कों पर सूखी मिट्टी वाहनों के साथ उड़ती और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed