{"_id":"67d7b5c44f9ea02ead0f8265","slug":"prayagraj-radha-murder-case-lover-turned-out-to-be-murderer-her-throat-was-slit-with-a-saw-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुम्हारे कारण मेरा परिवार छूटा, अब तुम भी...', रात में होली खेली, फिर प्रेमी ने इसलिए काटा महिला का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुम्हारे कारण मेरा परिवार छूटा, अब तुम भी...', रात में होली खेली, फिर प्रेमी ने इसलिए काटा महिला का गला
Mon, 17 Mar 2025 02:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:02 PM IST
सार
Prayagraj Crime News: प्रयागराज में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। प्रेमी ने महिला के साथ होली खेलने के बाद आरी से गला रेत दिया था। आरोपी प्रेमी ने महिला की हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई।
विज्ञापन
Prayagraj Radha Murder
- फोटो : अमर उजाला
Prayagraj Radha Murder Case: प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में घर के अंदर 32 वर्षीय राधा यादव की हत्या उसके प्रेमी संदीप कुमार ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने परिवार छोड़कर शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद में कमरे में रखी आरी से उसका गला रेत दिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
होली खेलने के बाद विवाद
14 मार्च की रात 10:30 बजे राधा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। रात 11 बजे व्हाट्सएप कॉल कर होली खेलने को बुलाया। इसके बाद वह वहां पहुंचा और दोनों ने होली खेली। इसी दौरान वह कहने लगी कि तुम्हारी वजह से उसका परिवार छूट गया है। अब तुम भी अपना परिवार छोड़ो और मेरे साथ रहो। हम दोनों कहीं बाहर चल कर रहेंगे। उसने इन्कार किया तो दोनों में बहस होने लगी।

Woman murder
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गुस्से में आकर उसने कमरे में बेड के पास पड़ी आरी से उसका गला रेत दिया। फिर वहां से निकल भागा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि राधा लगातार उस पर अपना परिवार छोड़ने का दबाव बना रही थी। ब्लैकमेल करके अक्सर रुपये भी मांगा करती थी। इस वजह से वह तंग आ चुका था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से आरी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैकर डॉग राजा ने दिया कातिल का सुराग
पुलिस अफसरों के मुताबिक कातिल तक पहुंचने में डॉग स्क्वॉड के ट्रैकर डॉग राजा की अहम भूमिका रही। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ देर तक मृतका के शव के आसपास घूमने के बाद राजा वहां से सीधे निकलकर आरोपी की दुकान तक पहुंचा था। इसके बाद से ही संदीप शक के घेरे में आ गया था। परिजनों से पूछताछ में उसके व मृतका की करीबी की बात सामने आने के बाद से उस पर शक गहराता चला गया। जर्मन शेफर्ड ब्रीड का ट्रैकर डॉग राजा काफी दिनों से प्रयागराज पुलिस का हिस्सा है।

जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह मिला था शव
आठ साल से बरौत स्थित मायके में रहने वाली राधा की शुक्रवार रात घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव शनिवार सुबह कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला था। पिता ने हत्या के आरोप में सब्जी कारोबारी संदीप पर केस दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर