फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRB NTPC Protest: ठंड में ठिठुरते हुए छात्रों ने सड़क पर गुजारी रात, बबर्रता के तीसरे दिन भी सहमे हैं छात्र

Fri, 28 Jan 2022 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Jan 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Controversy: Prayagraj police cruelty on lodge students even after three days students in terror spent night on road
पुलिसिया बर्बरता के तीन दिन बाद भी सहमे हैं छात्र - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के बघाड़ा इलाके में मंगलवार शाम प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के कमरों में घुसकर क्रूरता से पीटा था। पुलिस की इस कार्रवाई का डर छात्रों पर तीन दिन बाद भी बना हुआ है। लॉजों के ज्यादातर कमरों में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के इक्का-दुक्का छात्र ही कमरों में अंदर से ताला बंद कर डर-सहमे, दुबके हुए हैं। पुलिस ने जिस क्रूरता से कमरों से छात्रों को बाहर घसीटकर पीटा था, उस मंजर को याद कर छात्रों की रूह कांप जाती है।

RRB NTPC Controversy: Prayagraj police cruelty on lodge students even after three days students in terror spent night on road
Prayagraj Police - फोटो : अमर उजाला

छोटा बघाड़ा मिश्रा लॉज में रहने वाले बिहार के विनीत यादव ने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की तैयारी करते हैं। मंगलवार शाम वह कमरे में थे। अचानक बाहर शोरगुल मचा। वह डर गए। लगभग आठ-दस पुलिस वाले आए और कमरे का दरवाजा लाठी और बूटों से पीटकर तोड़ने लगे। खिड़कियों के  कांच तोड़ दिए गए। कुछ कमरों का दरवाजा तोड़ दिया गया और छात्रों को बर्बर तरीके से पीटा गया। चीख पुकार सुनकर तख्त को दरवाजे से सटाकर चुपचाप नीचे छिपे रहे।

RRB NTPC Controversy: Prayagraj police cruelty on lodge students even after three days students in terror spent night on road
Prayagraj Police - फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे सन्नाटा पसरा रहने के बाद साथियों से फोन पर पता किया और चुपचाप सहपाठी के साथ माघ मेला क्षेत्र में निकल गए। रात भर मेले में घूमते रहे। सुबह भी वह कमरे पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शाम को जब साथियों से पता चला कि एसएसपी आए थे और उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि किसी छात्र को परेशान नहीं किया जाएगा। तब वह कमरे पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRB NTPC Controversy: Prayagraj police cruelty on lodge students even after three days students in terror spent night on road
Prayagraj Police - फोटो : अमर उजाला

इसी लॉज में एसएससी की तैयारी करने वाले जौनपुर निवासी राजेश ने बताया कि जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे। वह तो पहले भाग चुके थे। कमरे में तो वहीं छात्र थे, जिनका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन पुलिस ने बेगुनाह छात्रों को पीटा। लॉज में कई छात्र इंटर की पढ़ाई करने वाले हैं। पुलिस ने उनको भी नहीं बख्शा है। बिहार के कैमूर जिले के विनोद कुमार ने छात्र अपनी बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
RRB NTPC Controversy: Prayagraj police cruelty on lodge students even after three days students in terror spent night on road
Prayagraj Police - फोटो : अमर उजाला

आखिर छात्र अपनी बात किस तरह जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएं। हम यहां पढ़ने के लिए आए हैं। उपद्रव करने नहीं आए हैं। लेकिन पुलिस ने छात्रों के साथ उपद्रवियों सा सलूक किया। उन्होंने बताया कि जो छात्र आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। वह घर चले गए हैं। जो दूरदराज के हैं, वही छात्र रुके हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed