फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News: बड़े हनुमान मंदिर के द्वार पर पहुंचीं गंगा, कछार में घुसा पानी

Sat, 29 Aug 2020 03:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Ganges reached the gate of big Hanuman, water entered in the cachet
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्नान घाटों समेत आरती स्थलों के डूबने के बाद शुक्रवार की शाम गंगा-यमुना के तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया। कछारी इलाके बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। गंगा बड़े हनुमान के द्वार तक पहुंच गईं। इसी के साथ कछारी इलाके की बस्तियों से लोग गृहस्थी समेट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। नगवासुकि से पचासों परिवारों ने परेड में शरण ले ली।  

 
Prayagraj News: Ganges reached the gate of big Hanuman, water entered in the cachet
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बांधों से शुक्रवार को भी गंगा में 4.39 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। पानी बढ़ने से गंगा आरती अब ऊपर होने लगी है। जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से शाम तक संगम क्षेत्र पूरी तरह खाली कर दिया गया। तीर्थ पुरोहितों की चौकियां बेनी बांध, हनुमान मंदिर मार्ग, त्रिवेणी मार्ग के अलावा परेड मैदान में देर रात तक लगाई जाती रहीं।
Prayagraj News: Ganges reached the gate of big Hanuman, water entered in the cachet
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वीआईपी घाट, रामघाट, दशाश्वमेध घाट पूरी तरह डूब गया। शाम को किला के सामने नावें चलने लगी। अलावा नागवासुकी व बेनी बांध के आसपास रहने वाले सैकड़ों गरीबों ने सामान समेट कर परेड में अपना ठिकाना बना लिया। वहीं बांधों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News: Ganges reached the gate of big Hanuman, water entered in the cachet
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार की शाम छह बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.12 मीटर और छतनाग में 79.07 मीटर रिकार्ड किया गया। नैनी में यमुना का जल स्तर 79.67 मीटर रिकार्ड किया गया। उधर, बांधों से भी गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj News: Ganges reached the gate of big Hanuman, water entered in the cachet
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को हरिद्वार से 74,782 हजार क्यूसेक, नरोरा से 90,858 क्यूसेक और कानपुर से 2.73 लाख, 981 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इसी के साथ कछारी बस्तियों की ओर जल दबाव बढ़ने लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed