{"_id":"625d0a2f139cfb356e640245","slug":"prayagraj-murder-case-big-statement-of-sandeep-very-close-to-family-rahul-tiwari-had-spoken-of-suicide-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज हत्याकांड में नया मोड़: परिवार के बेहद करीबी संदीप का चौंकाने वाला खुलासा, राहुल तिवारी की सच्चाई जान अधिकारी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज हत्याकांड में नया मोड़: परिवार के बेहद करीबी संदीप का चौंकाने वाला खुलासा, राहुल तिवारी की सच्चाई जान अधिकारी हैरान
Mon, 18 Apr 2022 12:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के खागलपुर हत्याकांड में 48 घंटे की जांच के बाद हालात व सबूत हत्या के बाद खुदकुशी की ही ओर इशारा कर रहे हैं। रविवार को भी जांच के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं, जो पुलिस की ही थ्योरी को और बल दे रही हैं। इसमें क्राइम सीन के साथ ही सुसाइड नोट और परिवार के बेहद करीबी संदीप पाल का बयान शामिल है। फिलहाल पुलिस अफसर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन उनका कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद हत्या और हत्या के बाद खुदकुशी की दो थ्योरियां सामने आईं थीं। एक थ्योरी के अनुसार राहुल ने ही पत्नी- बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। जबकि दूसरी थ्योरी में आशंका जताई गई कि पत्नी-बच्चों को मारने के बाद राहुल को भी मारकर फांसी पर लटका दिया गया।
Prayagraj Murder case
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के बेहद करीबी संदीप का बयान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद खुदकुशी की थ्योरी को मजबूती मृतक परिवार के बेहद करीबी संदीप पाल के बयान से भी मिलती है। वह राहुल के साथ साए की तरह रहता था और उसके बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। पड़ोसियों ने भी बताया है कि प्रीति संदीप को अपने बच्चों जैसा मानती थी और वह रोज परिवार के साथ ही खाना खाता था।

मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संदीप ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे और उनमें आए दिन झगड़ा होता था। यह भी बताया है कि राहुल ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद, कर्जदारी आदि से इतना परेशान था कि कई बार खुदकुशी की बात कह चुका था। कुछ मौकों पर तो उसने यह तक कहा कि मन करता है कि सभी को मारकर खुद मर जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल तिवारी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गहरे मानसिक तनाव से जूझ रहा था
संदीप के बयान से यह भी पता चला है कि राहुल गहरे मानसिक तनाव से भी जूझ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि राहुल ने ससुराल में एक आलीशान मकान बनवाया था, जिसमें लाखों रुपये लगवाए थे। इसके लिए उसने काफी कर्ज भी लिया था। बाद में पत्नी के भाइयों से विवाद के बाद उसे मकान से हाथ धोना पड़ा।

पांच लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं जिस जमीन को उसने अपनी सास से अपने नाम बैनामा कराया था, वह भी उसके कब्जे से निकल गई, जिसके संबंध में उसका अपने छोटे साले से मुकदमा चल रहा था। परिवार की एक महिला से भी उसके बेहद करीबी संबंध थे। जिसे लेकर पत्नी से उसका विवाद होता रहता था। कर्जदारी, विवाद व पत्नी से लगातार रिश्ते के बिगड़ने से वह गहरे तनाव में रहने लगा था।