फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड : हत्यारों ने पार कर दीं बर्बरता की सारी हदें, कत्ल के बाद घर भी फूंका, देखिए तस्वीरें

Sat, 23 Apr 2022 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 07:26 PM IST
सार

फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पहुंचे डीएम और एसएसपी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की। पोस्टमार्टम हाउस पर भी अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Prayagraj mass murder: The killers crossed all limits of vandalism burnt the house after the murder
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई। - फोटो : अमर उजाला

थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद कातिलों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। दंपती के साथ उनकी बेटी और बहू समेत दो साल की पौत्री की हत्या के बाद घर में आग भी लगा दी गई। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं।

Prayagraj mass murder: The killers crossed all limits of vandalism burnt the house after the murder
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी के सामने प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पहुंचे डीएम और एसएसपी के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की। पोस्टमार्टम हाउस पर भी अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई। घटना के बाद से पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
Prayagraj mass murder: The killers crossed all limits of vandalism burnt the house after the murder
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद घर में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

घर से धुंआ निकलता देख लोग पहुंचे

खेवराजपुर में पांच हत्याओं की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। भोर में ही घर से धुंआ निकलते देख लोगों को शंका हुई। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़े थे। यह बात गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में लोग घर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj mass murder: The killers crossed all limits of vandalism burnt the house after the murder
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके जांच करते आईजी। - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में दंपती, बेटी-बहू और पौत्री शामिल

मृतकों में राम कुमार यादव (55), उनकी पत्नी कुसुम यादव (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री दो साल की मिनाक्षी शामिल है। एक अन्य पौत्री पांच साल की साक्षी जीवित मिली। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj mass murder: The killers crossed all limits of vandalism burnt the house after the murder
Prayagraj News : थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी से बहस करते परिजन और ग्रमीण। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला

धारदार हथियार से उतारा गया है मौत के घाट
 

हत्यारों ने धारदार हथियार से परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतारा है। चारपाई, बिस्तर से लेकर जमीन पर पड़े खून के निशान बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं। घर में रखे कीमती सामान आदि सुरक्षति हैं। कुछ बक्से टूटे जरूर मिले हैं, लेकिन सामान गायब नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी और इरादा लूटपाट का भी नहीं था तो आखिरकार हत्या किस उद्देश्य से की गई है। फिलहाल गंगापार इलाके में एक पखवारे के भीतर एक दर्जन से अधिक हत्याओं ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed