फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ में होंगे अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम, एटीएस कमांडोज़ ने मॉक ड्रिल के जरिए शुरू की रिहर्सल

Mon, 24 Dec 2018 03:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh Mela security will be take over by UP ATS team
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
संगमनगरी प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले में इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम रहेंगे। पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के साथ एटीएस के कमांडोज़ भी मेले की निगहबानी के लिए तैनात कर दिए गए हैं। एटीएस की टीम ने कुंभ के आयोजन से एक महीने पहले ही मेले में न सिर्फ डेरा जमा लिया है, बल्कि जगह-जगह मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों का रिहर्सल भी कर रही है।
Prayagraj Kumbh Mela security will be take over by UP ATS team
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
अफसरों के मुताबिक़, धार्मिक आयोजन व ज़्यादा भीड़ एकत्रित होने की वजह से कुंभ का आयोजन बेहद संवेदनशील रहेगा। पिछले दिनों पकडे गए कुछ आतंकियों से भी इस तरह के इनपुट मिले हैं। इसलिए, कुंभ में काफी पहले से ही एटीएस की टीम भेज दी गई है। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर पंद्रह जनवरी से शुरु हो रहा कुंभ मेला देश और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। इस मेले में दुनिया भर से तकरीबन पंद्रह करोड़़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 32 हेक्टेयर और 20 सेक्टरों में बसाया जा रहा मेला क्षेत्र चारों दिशाओं से खुला रहेगा।
Prayagraj Kumbh Mela security will be take over by UP ATS team
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मेले की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही केंद्र व यूपी सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। इसी चुनौती से निबटने के लिए कुंभ मेले की सुरक्षा की कमान अब एटीएस के हाथों में सौंप दी गई है। आईजी यूपी एटीएस असीम अरुण के मुताबिक यूपी एटीएस ने पूर्व में आतंकियों के जो मॉड्यूल तोड़े थे, उनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि आतंकी बड़े धार्मिक आयोजनों पर हमले की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद यूपी एटीएस ने कुंभ मेले में एनएसजी, यूपी पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों से कोआर्डिनेट कर काम शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh Mela security will be take over by UP ATS team
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
उनके मुताबिक़ मेले के दौरान एटीएस के प्रशिक्षित कमांडो पूरी तैयारी के साथ मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। एटीएस की टीमें दो स्तरों पर काम कर रही है। पहला ये कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की मदद से इनपुट मिलने पर किसी भी आतंकी मंसूबे को पहले ही रोका जा सके। इसके अलावा किसी तरह का आतंकी हमला होने की सूरत में प्रशिक्षित एटीएस कमांडो क्विक एक्शन के जरिए आपरेशन को अंजाम देने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ मेले क्षेत्र में तैनात रहने वाली यूपी पुलिस को भी एटीएस प्रशिक्षण देकर किसी भी चुनौती से निबटने के लिए तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।
 
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh Mela security will be take over by UP ATS team
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले में एटीएस स्पेशल आपरेशन की पचास-पचास कमांडो की दो टीमों को तैनात किया जा रहा है। कुम्भ मेले के दौरान एटीएस के लिए लांच पैड बनाये जायेंगे और पूरे मेला क्षेत्र पर एटीएस की सख्त नजर रहेगी। मेले में स्नान पर्वों की भीड़ में एटीएस कमांडो मोटर बाइक से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed