छात्रसंघ वार्षिकोत्सव को लेकर हुए बवाल के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 13 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही बुधवार को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह की ओर से डीएम एवं एसएसपी को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का आग्रह किया गया है।
{"_id":"5c63c1f1bdec2273ab60747f","slug":"prayagraj-holidays-at-allahabad-university-today-and-postponed-examinations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: इविवि में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित, मांगी गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: इविवि में आज अवकाश, परीक्षाएं स्थगित, मांगी गई सुरक्षा
Wed, 13 Feb 2019 12:36 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
allahabad university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
allahabad university
हालांकि इविवि प्रशासन ने बवाल की आशंका को देखते हुए मंगलवार को भी इविवि में अवकाश घोषित कर दिया था लेकिन, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही हुईं लेकिन इस बार इविवि प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित करने के साथ परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह के अनुसार स्थगित की गई परीक्षा की अगली सूचना जल्द ही दी जाएगी। बुधवार को घोषित किए गए अवकाश के एवज में 30 मार्च, शनिवार को विश्वविद्यालय में अतिरिक्त कार्यदिवस होगा।
allahabad university
पीआरओ के विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में बुधवार को शैक्षणिक कार्य होगा। उधर, प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने डीएम, एसएसपी को पत्र भेजकर कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर और प्रयागराज नगर में हुई घटनाओं को देखते हुए इविवि प्रशासन परिसर के अशांत होने और हिंसक होने से चिंतित है। ऐसे में इविवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
allahabad university
छुट्टी लेकर अफसरों ने बवाल से झाड़ा पल्ला
छात्रसंघ वार्षिकोत्सव को लेकर बवाल हो सकता है, इस आशंका में इविवि प्रशासन ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया था। अफसरों को इस बवाल का अंदाज था, इसके बावजूद मंगलवार को इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू समेत दोनों प्रमुख अफसर छुट्टी पर थे। कुलपति के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला के अवकाश भी छुट्टी पर थे जबकि इन्हीं तीनों अफसरों पर प्रशासनिक निर्णय लेने की जिम्मेदारी है।
छात्रसंघ वार्षिकोत्सव को लेकर बवाल हो सकता है, इस आशंका में इविवि प्रशासन ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया था। अफसरों को इस बवाल का अंदाज था, इसके बावजूद मंगलवार को इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू समेत दोनों प्रमुख अफसर छुट्टी पर थे। कुलपति के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला के अवकाश भी छुट्टी पर थे जबकि इन्हीं तीनों अफसरों पर प्रशासनिक निर्णय लेने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
allahabad university
छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आनंद सिंह निक्कू का आरोप है कि इन अफसरों ने छात्रसंघ महामंत्री को धोखे में रखकर पहले तो कार्यक्रम की अनुमति दे दी लेकिन जब बात बढ़ी तो इविवि को अराजकता में ढकेलकर तीनों अफसर छुट्टी पर चले गए। आनंद सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।