Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Flood Update : तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बड़े हनुमानजी कभी भी कर सकते हैं अमृत स्नान

Fri, 21 Aug 2026 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2026 03:04 PM IST
सार

Prayagraj Flood Update: प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे तक गंगा 79.30 मीटर और यमुना 73.35 मीटर पर पहुंच गईं। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के पास पानी पहुंचने से अब अमृत स्नान का इंतजार बढ़ गया है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ा तो मां गंगा कभी भी बड़े हनुमानजी को स्नान करा सकती हैं।

विज्ञापन
Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.
हनुमान मंदिर कॉरिडोर के पास पहुंचीं मां गंगा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार 19 अगस्त को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर करीब 79.30 मीटर और यमुना का जलस्तर 73.35 मीटर पर है। दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थिति यह है कि पानी संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी के मंदिर के पास पहुंच गया है। नदियों के वृद्धि की रफ्तार इसी तरह रही तो मां गंगा कभी भी हनुमानजी को स्नान करा सकती हैं। लगातार बारिश और जलस्तर में वृद्धि से रिहायशी इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं।






गंगा नगर, करेली और राजापुर के निचले इलाकों में स्थित कॉलोनियों में पानी भर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नदियों का पानी बढ़ने के साथ गंगा-यमुना किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। घाटों की सीढ़ियां डूबने, तटवर्ती रास्तों पर पानी पहुंचने और निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। संगम क्षेत्र, दारागंज, सलोरी, फाफामऊ, नैनी समेत नदी किनारे के इलाकों में लोगों की निगाहें अब लगातार जलस्तर पर टिकी हैं।

Trending Videos
Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.
हनुमान मंदिर कॉरिडोर के पास तक पहुंचीं गंगा। - फोटो : अमर उजाला।

चार घंटे में भी जारी रहा बढ़ाव

मंगलवार दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच नैनी में 17 सेंटीमीटर, फाफामऊ में चार सेंटीमीटर और एसटीपी बक्शी बांध पर छह सेंटीमीटर पानी बढ़ा। शाम चार से रात आठ बजे के बीच नैनी में एक, फाफामऊ में चार और छतनाग में चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, एसटीपी बक्शी बांध पर इस दौरान जलस्तर 10 सेंटीमीटर घट गया।

Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.
प्रयागराज में बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

खतरे के निशान से अभी नीचे 

प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने पर जलस्तर में और तेजी आने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.
प्रयागराज में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं। - फोटो : अमर उजाला।

हनुमान मंदिर में प्रवेश कर सकती हैं गंगा

जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार इसी तरह से जारी रही तो संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमान मंदिर में गंगा जी कभी भी प्रवेश कर सकती हैं। बाढ़ का पानी मंदिर के पास सड़क तक पहुंच गया है। वर्ष 2025 में सावन में मां गंगा ने पांच बार हनुमानजी को अमृत स्नान कराया था। यही स्थिति इस बार भी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन

रामबाग स्टेशन पर भी भरा पानी

Water levels of the Ganga and Yamuna are rising rapidly Bade Hanumanji 'Amrit Snan' any moment.
प्रयागराज में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू। - फोटो : अमर उजाला।

भारी बारिश के बाद शहर की कॉलोनियां और मोहल्ले ही नहीं डूबे बल्कि वीवीआईपी इलाके की सड़कें भी डूब गईं। पूर्वोत्तर रेलवे का रामबाग स्टेशन भी इससे अछूता नहीं रहा। स्टेशन के एक, दो, तीन और चार नंबर प्लेटफार्म डूब गया। इसके कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। कुछ ट्रेनों को पांच नंबर प्लेटफार्म से संचालित किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed