कोरोना ने अब खाकीवर्दी वालों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। सोमवार को 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें 10 जवान जीआरपी के और दो सिविल पुलिस के हैं। इसके अलावा आरपीएफ का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है, जोकि प्रयागराज जंक्शन पर तैनात है। सभी को कोटवां-बनी स्थित एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा अल्लापुर के एक युवक में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। एक दिन में संक्रमण के 16 मामले मिलने की कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने पुष्टि की।
Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में खाकी पर कोरोना का हमला, 13 जवान सहित 16 नए मामले मिले
कोरोना मीटर
- कुल मामले 116
- नए केस मिले 16
- एक्टिव केस 63
- घर गए 146
- हॉटस्पॉट 111
- समाप्त किए गए हॉटस्पॉट - छह
- मौत - 8
सोमवार को जीआरपी के 10 जवानों के कोरोना पाजिटिव होने की रिपोर्ट आई तो रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ये सभी जवान पहले से पॉजिटिव तीन जवानों के संपर्क में आए थे। सभी जवानों को उनकी बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया था और उनका स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर आरपीएफ का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है।
रेलवे में इसके पहले एक कर्मचारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद यह दूसरा मामला है। आरपीएफ जवान सूबेदारगंज स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। तीनों को सूबेदारगंज में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
आरपीएफ के सीनियर डीएसएसी मनोज कुमार ने बताया कि जवान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जंक्शन पर तैनात रहे नौ और आरपीएफ कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी को सूबेदारगंज स्थित रेलवे के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इन सभी की कोरोना जांच होगी। इसके अलावा दो पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित मिले दोनों जवान पुलिस लाइन में ही रहते हैं। एक जवान एसएसपी ऑफिस में तैनात है और निवर्तमान एसएसपी के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है।
दूसरे पुलिसकर्मी की तैनाती कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा मेें की गई थी। वह आठ जून को फरीदाबाद स्थित अपने घर गया था। वहां से 13 जून को लौटा है। उसके बाद उसे बुखार-खांसी की शिकायत हुई तो 18 जून को उसकी जांच के लिए नमूना लिया गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उधर, अल्लापुर के रामानंद इलाके के 31 वर्षीय युवक की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। वह एसआरएन की ओपीडी में दिखाने गया था। वहां से उसे कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कर दिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद सभी को एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया।
कोरोना की आरपीएफ में भी दस्तक, एक सिपाही हुआ पॉजीटिव
आरपीएफ के जंक्शन पर तैनात नौ अन्य कर्मचारियों को सूबेदारगंज में किया क्वारंटाइनप्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर तैनात आरपीएफ का एक सिपाही भी कोरोना पॉजीटिव हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में जिन 16 लोगों के नाम जारी किए गए उसमें आरपीएफ के सिपाही धर्मेंद्र मौर्य ( 38) का भी नाम शामिल है।बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जीआरपी के दो सिपाहियों के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद धर्मेंद्र मौर्य को हल्का बुखार आया था। वह 11 जून से छुट्टी पर ही चल रहा है। 14 जून को ही उसे बुखार हुआ था। दवा लेने के बाद वह ठीक भी हुआ। 15 जून को ही उसका सैंपल लिया गया। सोमवार को जांच में मालूम पड़ा कि वह कोरोना पॉजीटिव है।
आरपीएफ के सीनियर डीएसएसी मनोज कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद जंक्शन पर तैनात रहे नौ और आरपीएफ कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी को सूबेदारगंज स्थित रेलवे के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इन सभी की कोरोना जांच होगी। उधर आरपीएफ के एक एवं जीआरपी के दस कर्मचारियों के कोरोना पॉज्ीटिव होने के बाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। इस दौरान सोमवार को भी आरपीएफ थाने का सैनिटाइजेशन करवाया गया।