कोरोना के मामले में रविवार को राहत की खबर रही। 24 घंटे में 236 नए मरीज मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। रविवार को नए मरीजों की संख्या एक दिन पहले के मुकाबले न केवल आधी रह गई. बल्कि 37 दिनों के पहले के स्तर पर आ गई। साथ ही संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले तकरीबन साढ़े चार फीसदी अधिक रही।
2 of 5
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इसके पहले एक अप्रैल को आंकड़ा तीन सौ के नीचे था। एक अप्रैल को 24 घंटों में 222 नए संक्रमित मिले थे। रविवार को एक दिन पहले यानी शनिवार के मुकाबले भी नए संक्रमितों की संख्या 185 कम रही। शनिवार को 421 नए संक्रमित मिले थे। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी होने से प्रयागराज प्रदेश में अब संक्रमितों के मामले में 11वें स्थान पर आ गया है।
3 of 5
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
इसके साथ ही संक्रमण की दर में भी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक 17 अप्रैल को सबसे अधिक 2436 नए मरीज एक दिन में मिले थे। उस दिन कुल जांच के मुकाबले संक्रमण की दर 21 फीसदी से अधिक थी। लेकिन, रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक अब संक्रमण की दर पांच फीसदी के नीचे आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली है।
4 of 5
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में कुल 8535 लोगों की कोरोना की जांच की गई। उसमें से 236 लोग संक्रमित मिले। इसमें एंटीजन जांच में 60 संक्रमित मिले हैं जबकि आरटीपीसीआर में 143 और ट्रूनॉट में 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 62 लोगों में कोरोना की पुष्टि निजी लैब से हुई है।
5 of 5
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
1119 का होम आइसोलेशन पूरा, 63 को अस्पताल से छुट्टी
रविवार को जहां अलग-अलग अस्पतालों से 63 कोविड मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं 1119 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इससे जिले में होम आइसोलेशन पूरा करने वालों मरीजों की कुल संख्या 60943 पहुंच गई है। सबसे अधिक मरीजों की छुट्टी स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से हुई। इसके बाद बेली, रेलवे और निजी अस्पतालों के नाम शामिल रहे।
इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई संक्रमित
संक्रमित होने वालों में जीआईसी लेक्चरर, सीएबी इंटर कॉलेज के शिक्षक, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता, कानपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, शंकरगढ़ थाने के साथ दो सिपाही, रेलवे का लोकोपायलट, कौंधियारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, रेलवे के अस्टिेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर, इंजीनियर, हाईकोर्ट के समीक्षाधिकारी, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं।