अपने शहर के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को प्रयागराज में कोरोना पॉजीटिव मिले इंडोनेशियाई नागरिक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ ने जांच कर उसे स्वस्थ बताया है। देर रात उसे कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल से करेली स्थित महबूबा गेस्ट हाउस ले जाया गया। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक प्रयागराज में अब कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। अगले 14 दिन तक कोई मरीज नहीं मिलता है तो जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया जा सकता है।
प्रयागराज कोरोना मुक्तः एकमात्र पॉजिटिव की दूसरी बार रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन