फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में 20 अप्रैल से खुलेंगे कार्यालय लेकिन रहेगा प्रतिबंध, रोटेशन पर बुलाए जाएंगे 33 प्रतिशत कर्मचारी

Fri, 17 Apr 2020 09:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Office will open in lockdown from April 20 but restrictions will remain, 33 percent employees will be called on rotation
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सरकारी कार्यालय 20 अप्रैल से खुलेंगे। हालांकि, इसके साथ कई तरह की पाबंदियां भी लागू होंगी। इसके अनुसार दफतर में कर्मचारियों की उपस्थिति 33 प्रतिशत ही रहेगी। इसके अलावा आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Office will open in lockdown from April 20 but restrictions will remain, 33 percent employees will be called on rotation
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने कुछ छूट देने का निर्णय लिया है। इस बाबत मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। इसी के साथ दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अनुसार आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग पूर्व की तरह काम करेंगे। वन, प्राणि उद्यान आदि विभाग भी पूर्व की तरह खुलेंगे। इनके अलावा अन्य विभाग 20 अप्रैल से खुलेंगे। इन विभागाें के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सभी अफसर ऑफिस में बैठेंगे। वहीं समूह  ‘ग’ और ‘घ’ के 33 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।

Office will open in lockdown from April 20 but restrictions will remain, 33 percent employees will be called on rotation
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कर्मचारियों को रोटेशन पर बुलाया जाएगा। अन्य कर्मचारी भी मोबाइल आदि पर हर समय उपलब्ध रहेंगे। ताकि, जरूरत पड़ने पर उन्हें भी बुलाया जा सके। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि  शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed