{"_id":"5d6432fc8ebc3e93ba1b0021","slug":"prayagraj-bandh-today-decision-to-shut-down-all-except-emergency-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ‘प्रयागराज बंद’, आपात सेवाओं को छोड़ सब बंद करने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ‘प्रयागराज बंद’, आपात सेवाओं को छोड़ सब बंद करने का निर्णय
शिक्षा सेवा अधिकरण समेत अन्य सरकारी कार्यालयों के लखनऊ स्थानांतरण के विरोध में 27 अगस्त को ‘प्रयागराज बंद’ की सफलता के लिए सोमवार को ताकत झोंक दी गई। दोपहर बाद वकीलों ने बाइक जुलूस निकाल कर हर वर्ग के लोगों से बंद में शामिल होने के लिए समर्थन जुटाया। इसके साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को आपात सेवाओं अस्पताल और मेडिकल स्टोर को छोड़ पेट्रोल पंपों समेत सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने की घोषणा कर दी गई। आंदोलन को देखते हुए शहर के कई शैक्षणिक प्रबंधनों ने स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है।
हाईकोर्ट बार के प्रस्तावित बंद के समर्थन में व्यापारी, कर्मचारी संगठनों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र भी आ गए हैं। सोमवार को बाइक जुलूस के बाद अधिकरणों, दफ्तरों की शिफ्टिंग की आड़ में प्रयागराज की आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक गरिमा से खिलवाड़ न होने देने की सरकार को चेतावनी दी। संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के स्थानांतरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रयागराज धर्म, शिक्षा व राजनीति का हमेशा से महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे में शहर के गौरवशाली स्वरूप पर आघात नहीं सहा जा सकता।
2 of 7
allahabad high court
- फोटो : प्रयागराज
शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित करने के प्रस्ताव समेत निदेशालयों, दफ्तरों की शिफ्टिंग के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को ‘प्रयागराज बंद’ की सफलता के लिए व्यापक समर्थन मिला है। वकीलों के इस आंदोलन में दलगत भावना से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों ने भी प्रयागराज की अस्मिता की लड़ाई में शामिल होने का एलान किया है। व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संघों, सामाजिक संस्थाओं के अलावा छात्र संगठन भी एकजुट हो गए हैं।
3 of 7
allahabad high court
- फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज बंद की सफलता के लिए सोमवार को देर रात तक मुहिम चलाई गई। आंदोलन के समर्थन में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, एसएमसी, महर्षि पतंजलि ऋषिकुल, गंगा गुरुकुलम समेत इस संस्थान की सभी शाखाएं, जीएचएस, बीएचएस, सेंट जोसेफ, बिशप जानसन तथा शहर के कई प्रमुख स्कूल-कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे। इलाहाबाद पेट्रोल डीलर वेलफोयर एसोसिएशन ने सुबह नौ से शाम चार बजे तक सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखने का निर्णय किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशरफ अशफाक ने बताया कि वह वकीलों के इस संघर्ष में साथ हैं। केपी ट्रस्ट ने भी बंद का समर्थन किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शिक्षण संस्थाओं, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
allahabad high court
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद टैंपो-टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बार के आंदोलन के साथ कदम मिलाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार की सुबह से शाम तीन बजे तक शहर में आटो का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस मौकेपर रघुनाथ द्विवेदी, उमाकांत रावत, बब्बू जायसवाल, रमेश निषाद, राजकुमार, मोनिस सईद उपस्थित थे। जैक सेवा ट्रस्ट ने वकीलों के बंद के आह्वान का समर्थन किया है। ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी बंद में पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
allahabad high court
- फोटो : प्रयागराज
प्रयाग ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी बंद में शामिल होने का फैसला किया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आंदोलन का सपा के राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह समेत कई जन प्रतिनिधियों ने भी समर्थन किया है। सपा नेता गुरुप्रीत सिंह ने भी बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की। लोगों ने अधिकरण व दफ्तरों के स्थानांतरण के सरकार के फैसले को न्यायिक राजधानी की गरिमा के विपरीत करार दिया। साथ ही प्रयागराज की आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक गरिमा से खिलवाड़ न होने देने की चेतावनी दी। बाइक जुलूस के बाद हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा सेवा अधिकरण लखनऊ में स्थापित होने से शहर के अधिवक्ताओं के साथ ही व्यवसाइयों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। इसी वजह से बेसिक शिक्षा परिषद, शिक्षा निदेशालय, पुलिस मुख्यालय के स्थानांतरण का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।