फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Visit In Mahakumbh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया मां गंगा को प्रणाम, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2025 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

PM Modi Visit Mahakumbh : महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद मां गंगा का पूजन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। संगम स्नान के तुरंत बाद प्रयागराज से चले गए। उन्होंने श्री बड़े हनुमानजी, अक्षयवट और सरस्वती कूप भी नहीं गए। 

विज्ञापन
PM Visit In Mahakumbh Sadness seen on PM Modi face see Prime Minister Sangam visit in pictures
संगम में स्नान के बाद मां गंगा का पूजन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम में गंगा, यमुना और अदृश्य संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम ने षोडशोपचार विधि से भागीरथी की पूजन कर दुग्ध और पुष्प समेत नैवैद्य अर्पित किया। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। केसरिया वस्त्र और ऊपर से रुद्राक्ष की माला धारण करके पीएम ने स्नान किया। 




 

PM Visit In Mahakumbh Sadness seen on PM Modi face see Prime Minister Sangam visit in pictures
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : पीटीआई।
कहा जा रहा था कि पीएम मोदी को तकरीबन एक घंटा संगम क्षेत्र में रुकना था। श्री बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन भी प्रस्तावित था, लेकिन पीएम संगम में स्नान और मां गंगा की पूजा के बाद संगम तट से वापस लौट गए। 





PM Visit In Mahakumbh Sadness seen on PM Modi face see Prime Minister Sangam visit in pictures
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा की पूजा की। - फोटो : अमर उजाला।

यह भी कहा जा रहा था की पीएम मोदी महाकुंभ में आए सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे। साथ ही महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को संगम की रेती से एकता और संदेश देंगे, लेकिन मोदी आधे घंटे में ही लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Visit In Mahakumbh Sadness seen on PM Modi face see Prime Minister Sangam visit in pictures
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम स्नान के बाद मां गंगा की पूजा की। - फोटो : पीटाई।

हालांकि पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इससे पहले उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। प्रधानमंत्री के साथ स्पेशल बोट से भ्रमण किया। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
PM Visit In Mahakumbh Sadness seen on PM Modi face see Prime Minister Sangam visit in pictures
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। - फोटो : अमर उजाला।

स्पेशल बोट से भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने पीएम को महाकुंभ के बारे में जानकारियां दीं। वह लोगों का अभिवादन करते समय कुछ देर के लिए मुस्कराते दिखे। जहां पीएम स्नान कर रहे थे उसके कुछ ही दूर पर स्थित संगम नोज पर मौनी अमावस्या को हादसा हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed