‘सीख ले फूलों से गाफिल मुद्दआ-ए-जिंदगी, खुद महकना ही नहीं गुलशन को महकाना भी है।’ महाकुंभ क्षेत्र से 580 किमी दूर रहकर भी मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने का काम कर रहीं आईपीएस अनुकृति शर्मा पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं। संभल में बतौर एडिशनल एसपी तैनात इस युवा अफसर के प्रयास ही हैं जो देश के विभिन्न राज्यों ही नहीं बल्कि नेपाल का भी एक श्रद्धालु सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है।
2 of 8
Lady IPS Anukriti Sharma
- फोटो : अमर उजाला
अनुकृति मौनी अमावस्या के बाद से लगातार महाकुंभ में अपनों से बिछड़े लोगों को उनके घरवालों से मिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वह अपने निजी प्रयासों से अब तक एक दर्जन लोगों को उनके परिवारवालों तक पहुंचा चुकी हैं।
3 of 8
महाकुंभ में बिछड़े बच्चे को अपनों से मिलाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रयास
- फोटो : सोशल मीडिया
30 जनवरी से उन्होंने अपने निजी एक्स हैंडल से ऐसे लोगों की तस्वीरें साझा करनी शुरू कीं, जो मेले में अपनों से बिछड़ गए थे। इनमें से कई ऐसे लोग भी थे जो बिछड़ने के बाद महाकुंभ मेले के खोया पाया केंद्रों पर पहुंचे थे और उनके अपनों को इसकी जानकारी ही नहीं थी।
4 of 8
Lady IPS Anukriti Sharma
- फोटो : instagram
एक्स पर अपने फॉलोअरों के साथ-साथ देशभर में फैले अपने बैचमेट के साथ भी उन्होंने इन जानकारियों को साझा किया। इसी का नतीजा रहा कि अपनों से न मिलने का दर्द लेकर भटकने वाले कई चेहरों की मुस्कान उनके प्रयासों से लौट आई।
5 of 8
Lady IPS Anukriti Sharma
- फोटो : instagram
इसे लेकर आईपीएस अनुकृति कहती हैं कि कुंभ में करोड़ों लोग आ रहे हैं और मेला प्रशासन व पुलिस ने बहुत से बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाया है। ऐसे में उन्हें भी लगा कि अगर अपने प्रयास से वह ऐसे लोगों के लिए कुछ कर सकें तो इससे अच्छा क्या होगा।