फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस-2020 : इंटरव्यू में पूछा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा सवाल...जब जवाब सुनकर हंसने लगे बोर्ड के सदस्य

Wed, 07 Apr 2021 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Apr 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
pcs interview 2020 Questions related to environmental protection asked in interview When board members started laughing after hearing answers
साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स
पीसीएस-2020 के इंटरव्यू एक अप्रैल से जारी हैं। रोजाना 112 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। हालांकि कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित भी रहे। इंटरव्यू के छठे दिन मुख्तार अंसारी और विकास दुबे से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए। पढ़िए...जब एक अभ्यर्थी के जवाब पर बोर्ड के सदस्य हंसने लगे। 
pcs interview 2020 Questions related to environmental protection asked in interview When board members started laughing after hearing answers
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
‘मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए जाने और विकास दुबे से जुड़े मामले को आप किस तरह से देखते हैं?’ पीसीएस-2020 के इंटरव्यू के छठवें दिन एक अभ्यर्थी से यह सवाल किया गया। यह भी पूछा गया, ‘एनकाउंटर पर आपका क्या कहना है?’ अभ्यर्थी के जवाब देने पर एनकाउंटर और इसके समाधान से जुड़े नए सवाल फिर सामने रख दिए गए। इस मुद्दे पर सवाल-जवाब का सिलसिला काफी देर तक चला।
 
pcs interview 2020 Questions related to environmental protection asked in interview When board members started laughing after hearing answers
भगत सिंह - फोटो : Twitter/@RamanGrew
मंगलवार को इंटरव्यू के लिए दोनों सत्रों में 56-56 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दोनों ही सत्रों में दो-दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 108 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक अभ्यर्थी से पूछा गया, ‘गांधी जी अगर चाहते तो भगत सिंह की फांसी माफ करवा सकते थे, पर उन्होंने नहीं करवाया, आपका क्या मानना है?’ इंटरव्यू देने के बाद आयोग से बाहर आकर अभ्यर्थी ने बताया कि उससे देश के विभाजन से जुड़ा सवाल भी किया गया, जिसका जवाब देना काफी कठिन था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pcs interview 2020 Questions related to environmental protection asked in interview When board members started laughing after hearing answers
फाइल फोटो
पूछा गया, ‘देश के विभाजन के वक्त काफी लोग बेघर हो गए, कई की मौत हो गई, क्या विभाजन और बेहतर तरीके से हो सकता था? अगर आप गांधी होते तो क्या करते? क्या लोगों को आने-जाने का समय देते?’ एक अभ्यर्थी से पूछा कि आपने वेब सीरीज स्कैम 1992 देखी है? किस पर बनी है यह? हर्षद मेहता क्या था उसमें और वह क्या करता था? अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि विस्तार से नहीं देखी है। इस पर इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य ने कहा कि अभी तो आपने कहा था कि देखी है, अब बताना पड़ेगा कि वह क्या था?
 
विज्ञापन
pcs interview 2020 Questions related to environmental protection asked in interview When board members started laughing after hearing answers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
...जब जवाब सुनकर हंसने लगे बोर्ड के सदस्य
- एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज तक आपने क्या किया? अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि पांच साल पहले उसने पौधा लगाया था। इस पर वहां बैठे इंटरव्यू बोर्ड के सभी सदस्य हंसने लगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed