फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में एक और मिला कोरोना संदिग्ध, तीन की रिपोर्ट तीसरे दिन भी न आने से उठ रहे सवाल

Sat, 04 Apr 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
One more corona suspect found in Prayagraj, question of three arising out of not coming for third day
corona virus - फोटो : amar ujala
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां आए सात इंडोनेशियाई समेत 11 लोगों में से तीन लोगों की जांच रिपोर्ट तीन दिन के बाद भी नहीं आई है। इसको लेकर अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बात की भी चर्चा है कि तीनों के नमूने जांच के लिए लखनऊ से अब पुणे स्थित लैब भेजे गए हैं। उधर, शनिवार को एक और कोरोना संदिग्ध मिला। जांच के लिए उसका नमूना बीएचयू भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।


तीन संदिग्धों की रिपोर्ट शनिवार शाम तक भी नहीं आई। वहीं जानकारों का मानना है कि कोरोना संक्रमण की जांच में पांच से छह घंटे का समय लगता है। आठ लोगों की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन तीन की रिपोर्ट न आने का कारण अब समझ नहीं आ रहा है।
One more corona suspect found in Prayagraj, question of three arising out of not coming for third day
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
हालांकि, विभाग के सभी जिम्मेदार अफसर इस बारे में बोलने से बच रहे हैं। विभाग के सूत्र बताते हैं कि तीनों संदिग्धों में कोरोना की संभावना ज्यादा नजर आ रही है, इसलिए उनके नमूने फिर से जांच को भेजे गए हैं। उनके जांच के नमूने केजीएमयू से पुणे स्थित लैब भेजे गए हैं। हालांकि, सीएमओ की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सीएमओ मेजर डॉ. डीएम बाजपेयी के अनुसार शनिवार कोरोना की जांच के लिए एक नमूना बीएचयू भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, शनिवार को एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल की कोरोना ओपीडी में कोई संदिग्ध नहीं आया। स्वरूपरानी की ओपीडी में 80 से अधिक मरीज पहुंचे थे। लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक किसी में भी संक्रमण नहीं मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed