फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: प्रयागराज के यूनानी, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में बना दो सौ बेड का क्वारंटीन सेंटर

Sat, 04 Apr 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Two hundred bed Quarantine Center at Unani, Homeopathy Medical College, Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), बेली, कॉल्विन और कोटवा सीएचसी पर करीब तीन सौ बेड आरक्षित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हिम्मतगंज स्थित यूनानी मेडिकल कॉलेज और फाफामऊ स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में भी दो सौ बेडों का क्वारंटीन सेंटर बनाया है। दोनों ही कॉलेजों में 100-100 बेड के क्वारंटाइन वार्ड होंगे। शनिवार को दोनों ही कॉलेजों के चिकित्सकों को कोरोना के मरीजों की देखरेख करने के बारे में प्रशिक्षित भी दिया गया। 


जिले में अभी कोरोना संक्रमण का एक भी मामला पॉजिटिव नहीं आया है लेकिन, स्वास्थ्य विभाग पहले ही अपनी तैयारी किए हुए है। उसकी ओर से तीन तरह के आईसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। लेवल वन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा 60 बेड का है, जबकि लेवल टू में बेली और लेवल थ्री में एसआरएन अस्पताल को रखा गया है।
CoronaVirus: Two hundred bed Quarantine Center at Unani, Homeopathy Medical College, Prayagraj
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : pti
तीनों स्थानों पर चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इन तीनों के अलावा हिम्मतगंज स्थित यूनानी मेडिकल कॉलेज और फाफामऊ स्थित होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में 100-100 बेड के क्वारंटीन सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं। इससे क्वारंटीन बेडों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।

शनिवार को इन दोनों ही अस्पतालों के चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षित किया गया। बताया जा रहा है कि इन प्रशिक्षित चिकित्सक अपने-अपने मेडिकल कॉलेज में जाकर अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण के मरीजों के क्वारंटीन होने पर किस तरह से उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके बारे में जानकारी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed