फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के आह्वान पर कोरोना के अंधेरे के खिलाफ दीप जलाने को सब एकजुट, भाजपाइयों ने राहत सामग्री संग बांटे कैंडल्स

Sun, 05 Apr 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the call of PM, all united to light the lamp against the darkness of Corona, BJPers distributed candles with relief material
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस रूपी अंधेरे के खिलाफ जंग में रविवार की रात नौ मिनट तक उजाला करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा प्रयागराज एकजुट हो गया है। चाहे धर्माचार्य हों या सामाजिक संगठन या फिर शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक संस्थानों के लोग, सभी कोरोना के खिलाफ उजाला करने की मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से लग गए हैं। शनिवार को लॉकडाउन के बीच व्हाट्सएप, फेसबुक व फोन के माध्यम से कोरोना का खिलाफ उजाला करने की मुहिम को कामयाब बनाने के लिए लोग दिन भर जुटे रहे। 

On the call of PM, all united to light the lamp against the darkness of Corona, BJPers distributed candles with relief material
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सभी धर्माचार्यों, महंतों और पुजारियों से अपील की है कि वह रविवार की की रात नौ बजे अपने घरों के दरवाजों पर दीप जरूर जलाएं। अपने मठ, मंदिरों, आश्रमों और घरों के दरवाजे पर कोरोना के अंधकार को दूर करने के लिए उन्होंने दीपक जलाने की अपील की। कहा कि इस दौरान पूरे घर की सभी बत्त्तियों को बंद कर दें। इसी तरह भारतीय मजदूर संघ की ओर से भी पीएम के आह्वान पर अमल करते हुए दीप जलाने की अपील की गई।

संघ के विभाग प्रमुख राधेश्याम पांडेय और जिला मंत्री महेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि हर हाल में रविवार की रात नौ बजे अपने घरों के बाहर दीये जलाएं और नौ मिनट कर उजाला कर कोरोना के अंधकार को दूर भगाने में योगदान दें। महेश ने इस जंग में सामाजिक दूरी, संयम, सहयोग और सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए संघ के कार्यकर्ताओं से अपील की। जीरोरोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती सभा की ओर से भी जैन समाज को संदेश जारी किया गया।

On the call of PM, all united to light the lamp against the darkness of Corona, BJPers distributed candles with relief material
prayagraj news - फोटो : prayagraj

समाज के लोगों से कहा गया है कि महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दीपक जलाएं ताकि अंधकार से प्रकाश की ओर चलकर इस महामारी से जीता जा सके। लखनऊ डायोसेशन के बिशप पीटर बलदेव ने शनिवार को भी दिन में इसाई समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमल करते हुए रविवार की रात घरों के दरवाजे पर दीप जलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी अपने घरों के मुख्यद्वार या फिर बालकनी में दीया,मोमबती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखे के लिए भी कहा गया। इसी तरह प्रयागराज सेवा समिति और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से संयुक्त रूप से पंचदीप जलाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
On the call of PM, all united to light the lamp against the darkness of Corona, BJPers distributed candles with relief material
prayagraj news - फोटो : prayagraj
समिति के अध्यक्ष पं धर्मराज पांडेय व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बुझा कर पांच देवों को पंचदीप जलाकर उनको समर्पित करें और प्रभु से कामना करें कि देश से करोना वायरस का संकट दूर हो जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनुपमा पांडेय की ओर से कार्यकर्ताओं को फोन जागरूक किया गया। 

सभी मठ, मंदिरों में जलाएं दीप
प्रयागराज।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरीगिरि जी  महाराज ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में जूना अखाड़े के देश के सभी मठ-मंदिरों में रविवार, 5 अप्रैल की रात 9 बजे दीपक जलाने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने सभी तेरह अखाड़ों के सभी साधु-संतों ने भी अपने-अपने स्थानों पर  दीपक जलाने की अपील की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed