{"_id":"61569d308ebc3e628c15d8ff","slug":"narendra-giri-suicide-death-case-news-cbi-asked-aadhya-and-sandeep-which-video-or-picture-was-that","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने आद्या और संदीप से पूछा-वो कौन सा वीडियो या तस्वीर थी, जिससे परेशान थे महंत, मिला यह जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने आद्या और संदीप से पूछा-वो कौन सा वीडियो या तस्वीर थी, जिससे परेशान थे महंत, मिला यह जवाब
Fri, 01 Oct 2021 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Narendra Giri Suicide
- फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम बृहस्पतिवार को हरिद्वार से लौट आई। हरिद्वार में करीब 18 घंटे बिताने के बाद टीम शाम चार बजे के करीब आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची। सीबीआई की टीम ने हरिद्वार स्थित आश्रम से आनंद गिरि की निशानदेही पर उसका लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया। अब टीम उस कथित वीडियो की तलाश में जुटी है, जिसका जिक्र मौके से बरामद सुसाइड नोट में था। फिलहाल आनंद गिरि को पुलिस लाइन में रखकर ही दोबारा पूछताछ शुरू कर दी गई है। आनंद गिरि को लेकर बुधवार शाम सात बजे के करीब सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके निर्माणाधीन आश्रम में पहुंची थी। वहां करीब सात घंटे तक मौजूद रहकर सीबीआई की टीम छानबीन करती रही। इस दौरान आनंद गिरि की निशानदेही पर उसका लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया।
सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी चाही लेकिन डीवीआर गायब मिला। पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले एक व्यक्ति आश्रम में चोरी करते पकड़ा गया था। जिस पर टीम ने उत्तराखंड पुलिस की हिरासत में मौजूद उस व्यक्ति से भी पूछताछ की।
Prayagraj News : आनंद गिरि को सीबीआई हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची।
- फोटो : प्रयागराज
इसके अलावा आश्रम से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए। भोर में करीब तीन बजे सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर देहरादून पुलिस लाइन चली आई। सूत्रों का कहना है कि वहां सुबह आनंद गिरि के एक करीबी बिल्डर को भी बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची सीबीआई।
- फोटो : प्रयागराज
दोपहर एक बजे के करीब टीम जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची और इसके बाद आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। शाम चार बजे के करीब सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर बम्हरौली एयरपोर्ट से बाहर निकली और फिर उसे लेकर सीधे पुलिस लाइन चली गई।
विज्ञापन
आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची सीबीआई टीम।
- फोटो : prayagraj
सूत्रों का कहना है कि लैपटॉप व मोबाइल बरामद करने के बाद सीबीआई की टीम अब उस कथित वीडियो की तलाश में जुटी है, जिसके बारे में आशंका है कि इसे ही दिखाकर महंत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि आनंद गिरि के मोबाइल या लैपटॉप से फिलहाल इसी कथित वीडियो की तलाश में सीबीआई की टीम जुटी है।