{"_id":"6155ec6a8ebc3e6240273348","slug":"narendra-giri-case-three-servants-of-the-mahant-again-summoned-interrogated-when-and-how-did-it-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र गिरि केस : महंत के तीन सेवादार फिर तलब, हुई पूछताछ-कब-क्या कैसे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र गिरि केस : महंत के तीन सेवादार फिर तलब, हुई पूछताछ-कब-क्या कैसे हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीबीआई की एक टीम जहां हरिद्वार पहुंचकर आनंद गिरि के आश्रम में जांच पड़ताल में जुटी रही तो वहीं दूसरी टीम शहर में ही रहकर जांच को आगे बढ़ाती रही। टीम ने पुलिस लाइन में आद्या तिवारी व संदीप तिवारी के साथ ही बृहस्पतिवार को बाघंबरी मठ के तीन सेवादारों को तलब कर फिर पूछताछ की। उनसे एक बार फिर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई। कब, क्या, कैसे हुआ, न सिर्फ इस बारे में पूछा गया बल्कि उनके बयानों को क्रमश: एक-एक कर दर्ज भी किया गया।
2 of 4
prayagraj : आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची सीबीआई टीम।
- फोटो : prayagraj
तीन सेवादारों से घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग कई सवाल पूछे गए। हालांकि इन सवालों के जवाब वह पहले भी एक बार फिर तब दे चुके थे, जब सीबीआई की टीम ने मठ पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। हालांकि टीम ने बृहस्पतिवार को दोबारा उनसे पूछताछ की। पूछा कि घटना वाले दिन कब, क्या और कैसे हुआ। उन्हें घटना की जानकारी कैसे हुई। इसके बाद उन्होंने क्या किया। कैसे मठ में रहने वाले अन्य शिष्यों व सेवादारों को जानकारी दी। कैसे पुलिस को सूचना दी।
3 of 4
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
पुलिस के आने से पहले उन्होंने क्या किया। यहां तक कि यह भी पूछा कि इस दौरान उनकी कमरे में पोजीशन क्या थी यानी वह किस जगह और किस दिशा की ओर से मुंह करके खड़े थे। सूत्रों का कहना है कि इन सवालों दोबारा पूछे जाने का मकसद बयानों की क्रॉस चेकिंग करना है। ऐसा करके सीबीआई के अफसर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बयानों में कोई बनावटीपन तो नहीं। फिलहाल सेवादारों को कुछ घंटों की पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
prayagraj : मठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : prayagraj
मठ में पसरा रहा सन्नाटा, संवासियों ने मीडिया से बनाई दूरी
उधर बाघंबरी मठ में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। मठ में रहने वाले संवासियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने महंत की मौत से जुड़े मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। बहुत कुरेदने पर एक सेवादार ने सिर्फ इतना ही कहा कि सीबीआई जांच के चलते स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी महंत की मौत से जुड़े मामले को लेकर अनावश्यक बयानबाजी न करे। ऐसे में इस मुद्दे पर वह कोई भी बात नहीं करना चाहता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।