मौनी अमावस्या के अवसर रेलवे और रोडवेज ने अपनी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद प्रयाग, इलाहाबाद और झूंसी रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ जुट रही है और श्रद्धालुओं के अपने गंतव्य तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
2 of 4
mauni amavasya devotees crowd
रेलवे ने मौनी अमावस्या यानि आज प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 100 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है तो वहीं यूपी रोडवेज ने भी श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 6 हजार से ज्यादा बसें चला रही है। दोनों ही विभागों के अफसर अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं। रेलवे ने मौनी अमावस्या के दिन 49 स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से चलाने की बात कही है।
3 of 4
mauni amavasya devotees crowd
शेष अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन भीड़ के हिसाब से किया जा रहा है। एडीआरएम इलाहाबाद एके द्विवेदी के अनुसार अमावस्या के अवसर पर 100 के आसपास स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना है। पूर्व में तय हुआ था कि इस बार 50 फीसदी ट्रेनें समय सारिणी के हिसाब से चलाई जाएंगी। इस वजह से स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी की गई है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन इलाहाबाद जंक्शन, नैनी जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी, इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनें 20-20 कोच की हैं। यात्रियों को जंक्शन के सिटी साइड में बनाए गए यात्री आश्रय स्थल से प्रवेश दिया जाएगा। सिटी साइड में कुल चार यात्री आश्रय स्थल हैं। हर एक यात्री आश्रय स्थल पर कलर कोड एवं रूट का नाम अंकित किया गया है।
4 of 4
mauni amavasya devotees crowd
ताकि यात्री आसानी से स्पेशल ट्रेनों तक पहुंच सके। जंक्शन पर प्रवेश सिर्फ सिटी साइड से दिया जाएगा। रिजर्वेशन वाले यात्रियों को सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिए जाने की बात डीआरएम ने कही। वहीं दूसरी ओर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने कहा कि कुंभ के इस सबसे बड़े स्नान पर्व को लेकर सभी अस्थायी बस स्टेशनों से सोमवार को छह हजार से ज्यादा बसों का संचालन किया जाना है। उन्होंने बताया कि मेरठ, सहारनपुर, आगरा, बरेली, मथुरा, कानपुर, शिकोहाबाद, औरया, झांसी, गाजियाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद आदि जिलों से रोडवेज की बसें सभी अस्थायी बस स्टेशनों पर खड़ी है। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान आदि प्रांतों से भी रोडवेज की बसें प्रयागराज पहुंची हैं।