बाघंबरी गद्दी मठ में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पांच अक्तूबर को होने वाली षोडशी में 10 हजार से अधिक साधु-संन्यासी और अनुयायी शामिल होंगे। इसके लिए मठ परिसर में भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। षोडशी का मुख्य समारोह मठ के विचारानंद संस्कृत वेद विद्यालय परिसर में होगा। इसमें श्रद्धांजलि सभा के बाद महंतई चादर विधि होगी। इसके लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। षोडशी में हिस्सा लेने के लिए देश भर से साधु-संत प्रयागराज पहुंचने लगे हैं।
महंत नरेंद्र गिरि : षोडशी में शामिल होंगे दस हजार संत-अनुयायी, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:34 PM IST
सार
- मठ के विचारानंद संस्कृत वेद विद्यालय परिसर में होगा मुख्य समारोह, श्रद्धांजलि सभा से होगी शुरुआत, वाटर प्रूफ पंडाल में षोडशी पूजा के बाद बलवीर गिरि के पट्टाभिषेक की पूरी होगी रस्म, देश भर से पहुंचने लगे संत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन