फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेंद्र गिरि: छह पेज के सुसाइड नोट में 41 बार कटिंग, बड़ा सवाल-कौन है वो दो लोग जिनपर है 50 लाख रुपये बकाया

Wed, 22 Sep 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Sep 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
mahant narendra giri maharaj death case news update 41 times cutting in six page suicide note by Mahant Narendra Giri
Mahant Narendra Giri - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरी की मौत की गुत्थी उलझी है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट के बारे में फिलहाल यह तय नहीं है कि उसमें कितनी सच्चाई है। लेकिन इससे सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सुसाइड नोट को सही माना जाए तो पता चलता है कि आनंद गिरि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को ब्लैकमेल कर रहा था। कथित सुसाइड नोट में एक जगह लिखा है ‘आनंद ने कहा था, महाराज कहां तक सफाई देते रहोगे। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि आनंद, आद्या और संदीप ने विश्वासघात किया। फिलहाल पुलिस ने शिष्य आनंद गिरि व बड़े हनुमान मंदिर के पुजार आद्या तिवारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आनंद गिरि से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की है। पुलिस ने गनर समेत चार अन्य लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिन्हें अलग स्थान पर रखकर पूछताछ चल रही है। 
mahant narendra giri maharaj death case news update 41 times cutting in six page suicide note by Mahant Narendra Giri
महंत नरेंद्र गिरी और उनके लिखे सुसाइड नोट की प्रति - फोटो : अमर उजाला
कथित सुसाइड नोट वायरल, आनंद समेत तीन को लिखा मौत का जिम्मेदार
इस मामले में एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि देर शाम को सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी वायरल हुआ। कथित रूप से इसे महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से बरामद सुसाइड नोट बताया गया। इसमें साफ लिखा है कि आनंद गिरि कंप्यूटर के जरिए एक महिला के साथ उनकी तस्वीर बनाकर इसे वायरल करने वाला था। जिससे बेहद दुखी होकर वह यह कदम उठा रहे हैं। 
 
mahant narendra giri maharaj death case news update 41 times cutting in six page suicide note by Mahant Narendra Giri
महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में आनंद के साथ ही मौत का जिम्मेदार बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप तिवारी को भी बताया गया है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट कितना प्रामाणिक है, यह फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahant narendra giri maharaj death case news update 41 times cutting in six page suicide note by Mahant Narendra Giri
सात दिन पहले लिख लिया था सुसाइड नोट
महंत के कथित सुसाइड नोट को देखने से पता चलता है कि इसे हफ्ते भर पहले ही लिख लिया गया था। पहले इस पर 13 सितंबर की तारीख पड़ी थी। बाद में इसके कई पन्नों पर ओवराइटिंग कर 20 सितंबर की तारीख डाली गई। यह सुसाइड नोट अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के लेटर पैड पर लिखा गया है। यह भी लिखा गया कि मैं 13 सितंबर को ही आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
mahant narendra giri maharaj death case news update 41 times cutting in six page suicide note by Mahant Narendra Giri
- फोटो : अमर उजाला
छह पेज के सुसाइड नोट में 41 बार कटिंग
महंत नरेंद्र गिरि का कथित सुसाइड नोट छह पेज का है, जिस पर कुल 41 बार कटिंग की गई है। इनमें शब्दों के साथ ही तारीख में की गई कटिंग भी शामिल है। इसमें जो भी बातें लिखी गईं, उसका कई पन्नों पर रिपीटिशन भी है यानी वह बातें-बातें कई बार लिखी गई हैं। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें महंत शब्द दो अलग-अलग तरीके से लिखा है। कई जगह महन्त लिखा गया है तो एक जगह पूरे शब्द की जगह सिर्फ म शब्द का प्रयोग किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed