Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ नगर में भगदड़ आखिर कहां मची, हालात काबू में आने के बाद अब कैसी व्यवस्था? जानें

Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

Stampede In Kumbh Mela: महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है। 

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Where Did the Chaos Unfold Current Situation and Updated Crowd Management Measures
Mahakumbh Stampede - फोटो : अमर उजाला
Sangam Stampede News:महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से यह स्थिति पैदा हुई। इस दौरान कई लोग गिर गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ की वजह से हादसा हुआ। एक तरफ से लोग वापस आ रहे थे, दूसरी तरफ से लोग जा रहे थे। धक्का-मुक्की हुई तो लोग गिर गए, जो गिर गया वो खड़ा नहीं हो पाया। भीड़ ऊपर से रौंदती हुई गई। इसमें कई श्रद्धालु हताहत हो गए। कई श्रद्धालु जख्मी भी हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई। 
Trending Videos
Mahakumbh Stampede Where Did the Chaos Unfold Current Situation and Updated Crowd Management Measures
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे में हताहत लोगों के परिजनों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए संगम नोज की ओर बढ़ रहे थे। वह पोल नंबर 11 से 17 के बीच चल रहे थे तभी अचानक बहुत तेज गति में पीछे से भीड़ का रेला आया। कुछ लोग संभल नहीं सके और नीचे गिर पड़े तो भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई। आइए जानते हैं कि संगम नोज क्या है, जहां भारी भीड़ देखी जा रही है। अब वहां कैसे हालात हैं।



 
Mahakumbh Stampede Where Did the Chaos Unfold Current Situation and Updated Crowd Management Measures
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या के एक दिन पहले संगम स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।  - फोटो : अमर उजाला।
संगम नोज क्या है?
जगह के आकार के कारण संगम नोज नाम पड़ा। स्नान के लिए संगम नोज को सबसे अहम जगह माना जाता है। अधितर साधु-संत यहीं पर स्नान करते हैं। श्रद्धालु भी इसी स्थान पर स्नान को सबसे अधिक महत्व देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Where Did the Chaos Unfold Current Situation and Updated Crowd Management Measures
भगदड़ की सूचना पर पहुंचीं एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
संगम नोज पर पहुंचने को लेकर मची भगदड़
शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि यहीं पहुंचने को लेकर भगदड़ मची। भारी संख्या में लोग संगम नोज पहुंच रहे थे, भीड़ का दबाव अधिक था। इसी वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई, प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। साथ ही कई रास्तों को खोल दिया। भीड़ को डायवर्ट भी किया गया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। 
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Where Did the Chaos Unfold Current Situation and Updated Crowd Management Measures
संगम तट पर हादसे के बाद मौके पर बिखरे कपड़े और चप्प्ल। - फोटो : अमर उजाला।
अब हालात नियंत्रण में
प्रयागराज में जिस जगह यह भगदड़ मची, अब वहां हालात नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संगम की ओर जाने वाला रास्ता खाली करा दिया गया है। अब भीड़ कम हो गई है। साधु-संतों के स्नान के लिए बनाए गए घाट भी खाली हो गए हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए पुलिस ने रास्ता साफ करने के साथ ही त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed