फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh: भूटान नरेश संग सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, अक्षयवट के दर्शन कर बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा

Tue, 04 Feb 2025 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री योगी ने संगम में पावन डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम पर सीएम योगी और भूटान नरेश ने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया। भूटान नरेश ने सीएम योगी संग अक्षयवट के दर्शन किए। इसके बाद बड़े हनुमान जी के दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Bhutan King and CM Yogi Take a Holy Dip at Sangam, Visit Akshayavat Up News in Hindi
भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री योगी ने संगम में पावन डुबकी लगाई - फोटो : अमर उजाला
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहीं मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भूटान नरेश संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। दोनों नेताओं ने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का भी दौरा किया। 

Mahakumbh 2025 Bhutan King and CM Yogi Take a Holy Dip at Sangam, Visit Akshayavat Up News in Hindi
भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री योगी ने संगम में पावन डुबकी लगाई - फोटो : अमर उजाला
सदी के सबसे बड़े आयोजन 'महाकुंभ 2025' में स्नान के लिए पूरी दुनिया लालायित है। इसी क्रम में भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में 'पुण्य की डुबकी' लगाने प्रयागराज पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें त्रिवेणी संगम पर विधिवत स्नान और पूजा-अर्चना कराई। 

Mahakumbh 2025 Bhutan King and CM Yogi Take a Holy Dip at Sangam, Visit Akshayavat Up News in Hindi
भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री योगी ने संगम में पावन डुबकी लगाई - फोटो : अमर उजाला
जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही थिम्फू से लखनऊ पहुंचे थे, जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। संगम में स्नान-ध्यान के बाद भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्षयवट का दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने बड़े हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Bhutan King and CM Yogi Take a Holy Dip at Sangam, Visit Akshayavat Up News in Hindi
डिजिटल महाकुंभ के साक्षी बने नामग्याल वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों नेताओं ने बड़े हनुमान मंदिर के नजदीक बने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र पहुंचकर महाकुंभ के दिव्य-भव्य और डिजिटल स्वरूप का भी अवलोकन किया। भूटान नरेश का यह दौरा भारत-भूटान मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Bhutan King and CM Yogi Take a Holy Dip at Sangam, Visit Akshayavat Up News in Hindi
सीएम योगी और भूटान नरेश ने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ नगर में भूटान नरेश की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के महंत जगद्गुरू संतोष दास (सतुआ बाबा) सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed