Maha Kumbh Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जिस मुहूर्त में संगम में स्नान किया वह दुर्लभ और - जप, तप और ध्यान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वर्ष 2019 के कुंभ में भी संगम में डुबकी लगाई थी। संयोग यह है कि 2019 में भीमा अष्टमी तिथि पर भरनी नक्षत्र और शुक्ल योग था और गुप्त नवरात्रि चल रही थी, वही योग महाकुंभ में मोदी के संगम में डुबकी लगाते समय भी रहा।
इस समय भी गुप्त नवरात्रि चल रही है जो सात फरवरी तक है। गुप्त नवरात्रि को ध्यान, साधना, पूजन और सिद्धि के लिए बेहद अहम माना जाता है। शारदीय और वासंतिक नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि भी वर्ष में दो बार माघ और आषाढ़ माह में आता है। मोदी के लिए यह योग काफी अहम है, क्योंकि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय भी यही योग था।
2 of 12
महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगाई
- फोटो : अमर उजाला
2019 के कुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मी प्यारे लाल, ज्योति, चौबी, होरीलाल और नरेश कुमार के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पीएम ने प्रचंड जीत दर्ज कर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम पांव पखारेंगे ऐसी कल्पना भी सम्मान प्राप्त करने वाले सफाई कर्मचारियों ने नहीं की थी।
3 of 12
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान के बाद पूजन करते पीएम नरेंद्र
- फोटो : PM Narendra Modi
पीएम जब पांव पखार रहे थे तो यह पांचों सफाई कर्मचारी मानो निशब्द थे, बस नम आंखें ही बोल रही थीं। कुंभ नगरी के गंगा पंडाल के इस नजारे को देखकर अन्य सफाईकर्मियों तथा स्वच्छाग्रहियों की भावनाएं ऊफान पर थीं तो मोदी ने भी इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया था।
4 of 12
पीएम ने लगाई डुबकी
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने लगाईं 11 डुबकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भक्ति-प्रेम-ज्ञान रूपी गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर लगे विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम वाले महाकुंभ में अपने मौन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। मोदी ने विशेष मुहूर्त में अमृतमयी त्रिवेणी में 11 डुबकी लगाईं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर देशवासियों के आरोग्य और कल्याण की कामना भी की।
5 of 12
रुद्राक्ष की माला जपते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
मौनी अमावस्या स्नान हादसे के आठ दिन बाद बुधवार को पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से हेलीकॉप्टर से डीपीएस मैदान में उतरे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें लेकर अरैल घाट से मोटर बोट के जरिये 10:49 बजे संगम पहुंचे। मोदी-मोदी के नारों के बीच उन्होंने जेटी से ही जनता का अभिवादन किया।