{"_id":"63b6fa235b40dd48a05c443b","slug":"magh-mela-faith-reaches-sangam-paush-purnima-on-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paush Purnima 2023 : सर्व सिद्धि योग में श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, मास पर्यंत अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paush Purnima 2023 : सर्व सिद्धि योग में श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, मास पर्यंत अनुष्ठान शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:15 AM IST
सार
भीषण ठंड और कोहरे के बीच माघ मेले के प्रथम स्नान का श्रीगणेश पौष पूर्णिमा से हो गया। गंगा, यमुना और अदृश्य संगम में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। संगम तट पर एटीएस कमांडों को तैनात किया गया है। पौष पूर्णिमा डुबकी के साथ कल्पवासियों का मास पर्यंत चलने वाला अनुष्ठान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को संगम पर भक्ति के कारवां के बीच आस्था की डुबकी के साथ संतों-भक्तों के सबसे बड़े समागम के रूप में महीने भर के माघ मेले का शुभारंभ हो गया। आस्था, भक्ति और विश्वास की त्रिवेणी में प्रथम डुबकी लगा कर जीवन धन्य बनाने के लिए हर कोई आतुर था। कोहरे की घनी चादर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी आस्था के कदमों को नहीं डिगा सकीं।कोई लेटते हुए संगम पर स्नान के लिए पहुंचा, तो कोई बैंडबाजा के साथ नाचते-कीर्तन करते हुए। इसी के साथ महीने भर का माघ मेला आरंभ हो गया।
2 of 8
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
देर शाम मेला प्रशासन ने शाम तक 5.10 लाख श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का दावा किया। भोर में ही सिर पर आस्था की गठरी लिए श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ने लगे। 6.04 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़के तापमान के बीच हर हर गंगे के जयकारों केसाथ लोग संगम की ओर आगे बढ़ते रहे। एक तरफ स्नान और दूसरी ओर पतितपावनी गंगा के दोनों तटों पर अन्न, वस्त्र का दान कर पुण्य कमाने के जतन कि जाते रहे।
3 of 8
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
कहीं जयकारे गूंजते रहे तो कहीं दीयों की लौ जलाकर मंगल कामनाएं की जाती रहीं। संगम के अलावा रामघाट, काली घाट, गंगोली शिवाला घाट, अरैल, दशाश्वमेध घाट पर देर शाम तक संतों-भक्तों और कल्पावसियों ने पुण्य की डुबकी लगाई। त्रिवेणी की धारा में गोता लगाकर पुण्य कमाने की होड़ में युवा भी शामिल रहे। कल्पवासियों, श्रद्धालुओं की भीड़ तो उमड़ी ही, संतों की टोलियां भी स्नान के लिए दिन भर संगम पहुंचती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
पौ फटने के साथ ही संगम केतट पर गठरी, झोला, कपड़ा रखने और सहेजने की चिंता हर तरफ दिखाई देने लगी। स्नान घाटों हर श्रद्धालु के माथे पर तिलक-त्रिपुंड लगाने वाले पुरोहित भी भक्ति भाव का संचार करते रहे।
इससे पहले माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पर आधी रात के बाद ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर पुआल, लकड़ी,चूल्हा और गृहस्थी के सामान लेकर कल्पवासी अलग मार्ग से अपने शिविरों में पहुंचते रहे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और मेलाधिकारी अरविंद चौहान लगतार संगम समेत अन्य घाटों पर सुगम स्नान के बाबत भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
5 of 8
Prayagraj News : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
स्नान घाटों पर मुस्तैद रहे अफसर, प्रवेश द्वारों पर कड़ी सुरक्षा
पौष पूर्णिमा पर कल्पवासियों, संतों, भक्तों के संगम पर डुबकी लगाने के लिए सुगम यातायात और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान कमांडो दस्ता के साथ पुलिस के आला अफसर मार्च करते रहे। इसके लिए अलग-अलग घाटों और तिराहों, चौराहोंपर पुलिस, पीएसी, एटीएस, आरएएफ के अलावा घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस के जवानों के साथ अग्निशमन दस्ते को तैनात किया गया था। गंगा की धारा में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए गोताखोर भी लगाए गए थे। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, अपर पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि, एसएसपी माघ मेला डॉ. राजीव नारायण मिश्र और एसपी मेला आदित्य शुक्ल लगातार मेला क्षेत्र में गश्त करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।