फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Mela 2023 : मकर संक्रांति करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, रेती पर गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 15 Jan 2023 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 10:19 PM IST
सार

भक्ति का जन प्रवाह शनिवार की रात तेज हो गया। देश को कोने-कोने से श्रद्धालु संगम पहुंचने लगे। सूर्य के उत्तरायण होने पर रविवार की सुबह पुण्यकाल का फल अर्जित करने के लिए पुरनियों से लेकर युवाओं तक में होड़ सी मच गई। कोई लेटते हुए संगम पर पहुंचा तो कोई बैंडबाजे के साथ।

विज्ञापन
Magh Mela 2023 Makar Sankranti, about 25 lakh devotees took a dip in Sangam
Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

माघ मकर गत रवि जब होई/तीरथपतिहिं आव सब कोई/देव दनुज किन्नर नर श्रेनी/सादर मज्जहिं सकल त्रिवेनी...। तुलसी की यह चौपाइयां रविवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर संगम तीरे साकार होती रहीं। बर्फीली हवाओं के बीच कंपकंपी की परवाह किए बिना त्रिवेणी की पावन धारा को आस्थावान मथकर धन्य होते रहे।










अनेक पंथों, विचारों, मतों के लोगों का संगम पर डुबकी का समागम देखने लायक था। देर शाम तक मेला प्रशासन ने 15 स्नान घाटों पर 24.60 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया।

Magh Mela 2023 Makar Sankranti, about 25 lakh devotees took a dip in Sangam
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

भक्ति का जन प्रवाह शनिवार की रात तेज हो गया। देश को कोने-कोने से श्रद्धालु संगम पहुंचने लगे। सूर्य के उत्तरायण होने पर रविवार की सुबह पुण्यकाल का फल अर्जित करने के लिए पुरनियों से लेकर युवाओं तक में होड़ सी मच गई। कोई लेटते हुए संगम पर पहुंचा तो कोई बैंडबाजे के साथ। उत्साह का ठिकाना नहीं था। काली मार्ग हो या त्रिवेणी मार्ग या फिर पांटून पुलों से होकर गंगा पार सेक्टरों में जाने वाले रास्ते, हर तरफ लंबी कतारें लगी रहीं। 





Magh Mela 2023 Makar Sankranti, about 25 lakh devotees took a dip in Sangam
Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

अपनों का हाथ थामे सिर पर गठरी और हाथ में झोला लिए श्रद्धालु घाटों की ओर बढ़ते रहे। कहीं रेती पर ध्यान तो कहीं शंखनाद कर संक्रांति पर्व के भावों को प्रकट किया जाता रहा। संगम जाने वाले रास्तों पर स्नान, ध्यान के साथ ही आतिथ्य सत्कार और सेवा की भी मिसाल पेश की जाती रही। जगह-जगह खिचड़ी, खीर-पूड़ी, बुंदिया का वितरण कर पुण्य अर्जित करने में लोग लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Mela 2023 Makar Sankranti, about 25 lakh devotees took a dip in Sangam
Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

महिलाएं डुबकी के साथ गंगा के तटों पर दीपदान, आरती कर मंगल गीत गाती रहीं। गंगा के स्नान घाटों पर हर तरफ एक जैसा ही हाल रहा। स्नान के साथ तीर्थ पुरोहितों की टोलियां कमंडल के साथ श्रद्धालुओं के माथे पर तरह-तरह के तिलक-त्रिपुंड लगाकर आशीष से नवाजतीं भी रहीं। 

विज्ञापन
Magh Mela 2023 Makar Sankranti, about 25 lakh devotees took a dip in Sangam
Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

-18500 शौचालय मेला क्षेत्र में स्वच्छता के लिए किए गए हैं स्थापित
-15 घाटों पर लगी मकर संक्रांति स्नान पर्व की डुबकी
-24.60 लाख श्रद्धालुओं ने किया मकर संक्रांति पर संगम स्नान 
-100 से अधिक स्थानों पर खिचड़ी, खीर-पूड़ी के वितरण से दिया गया आतिथ्य का संदेश 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed