पुलिस की लाख कोशिशों और सख्ती के बाद भी लड़के मान नहीं रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लड़के गाड़ियां लेकर बाहर निकले तो पुलिस ने भी अन्य जिलों की तरह यहां भी सख्ती दिखाई। नवाब यूसुफ रोड पर लड़कों को मुर्गा बनाया गया और माफी मंगवाकर उन्हें वापस भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र में लड़कों को उठक बैठक कराई गई। कई जगह लठियाया भी गया।
2 of 5
corona
- फोटो : Prayagraj
एसएसएसपी और डीएम ने मंगलवार रात में घूम घूम कर निर्देश दिए थे कि रात 12 बजे के बाद सख्ती की जाएगी। कोई भी अब बाहर न निकले। टीवी और अखबारों में संपूर्ण लॉकडाउन के बारे में खबरें चल रही थी, इसके बाद भी बुधवार को लड़के नहीं माने।
3 of 5
corona
- फोटो : Prayagraj
गाड़ियां लेकर इधर उधर घूमने वालों को पुलिस वाले रोककर वापस भेजते। पूछने पर बताते कि दवा लेने जा रहे हैं। दिन में जब भीड़ बढ़ने लगी तो नवाब यूसुफ रोड पर एक दर्जन से अधिक लड़कों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें मुर्गा बनाया। घर से न निकलने की हिदायत के साथ उन्हें छोड़ा।
4 of 5
corona
- फोटो : Prayagraj
कटरा और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस ने बेवजह घूम रहे लड़कों से उठक बैठक कराई। मुट्ठीगंज में लड़कों को रोका गया तो वे सिपाहियों से लड़ने पर आमादा हो गए। पांचों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई। कई जगह पुलिस ने उनके वाहनों के ई चालान कर दिए। अल्लापुर, दारागंज, जार्जटाउन, कीडगंज, अतरसुइया और मीरापुर आदि क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग करती रही। पुलिस ने शहर में कई जगह बेरीकेडिंग भी की थी। इसके बाद भी अगल बगल से लड़के निकलते रहे।
5 of 5
corona
- फोटो : Prayagraj
लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने मंगलवार की रात और बुधवार को डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सबसे ज्यादा मुकदमे धूमनगंज में पंजीकृत किया गए। यहां मंगलवार की रात 36 लोगों को पकड़ा गया और 151 के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस, कर्नलगंज, नैनी और औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाकों में लड़कों पर तफरीह कर रहे लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लगभग चार सौ वाहनों के चालान किए गए और 35 से अधिक वाहनों को सीज किया गया।