फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: लॉकडाउन का दिखा असर, हर तरफ सन्नाटा

Wed, 25 Mar 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Impact of lockdown, silence everywhere
इक्कीस दिन के लाक डाउन के पहले दिन प्रतापगढ़ में बंद के दौरान चौक घंटाघर इलाके में पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस से जंग के बीच सरकार ने लाक डाउन का फैसला सुनते ही हड़कंप मच गया। आधी रात से पूरे जिले में लॉकडाउन का असर हर तरफ दिखा। शहर से लेकर गांव के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बिना जरूरत के घूमने वालों पर पुलिस का डंडा चला। हाईवे से लेकर जिले की सीमाओं पर आने जाने वाले लोगों की सघन जांच होती रही। कई लोगों को पुलिस ने बैरंग लौटाया।

 
CoronaVirus: Impact of lockdown, silence everywhere
शहर के श्रीराम तिराहे पर चौक व पंजाबी मार्केट जाने वाली रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए आधी रात से जनपद को भी लाक डाउन कर दिया गया। फरमान जारी होने के बाद जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई। वहां पर बैरियर लगाकर फोर्स तैनात हो गई। आने जाने वालों पर नजर रखते हुए उनकी छानबीन होने लगी।
CoronaVirus: Impact of lockdown, silence everywhere
भंगवा चुंगी पर बंद के दौरान पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
शहर में अफरातफरी के माहौल के बीच पुलिस दुकानों को बंद कराने के साथ ही बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने का फरमान सुनाती रही। बुधवार की सुबह शहर से लेकर गांव के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे व प्रमुख मार्गों पर इक्का दुक्का वाहन ही गुजर रहे थे। जो चेकिंग के दौरान कहीं फंसे होने की सूचना देकर आगे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus: Impact of lockdown, silence everywhere
बलीपुर में बंद के दौरान सड़क पर निकले लोग। - फोटो : pratapgarh
इस दौरान सड़कों पर बिना वजह के घूम रहे युवाओं के ऊपर पुलिस का डंडा भी चला। मनमानी कर बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवकों को चौक घंटाघर पर पुलिस पहले समझाया लेकिन वे नहीं माने। तीसरा चक्कर लगाने पर पुलिसकर्मियों ने तीनों की क्लास ली।
विज्ञापन
CoronaVirus: Impact of lockdown, silence everywhere
लालगंज कस्बे में बंद के दौरान पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
सीओ सिटी अभय पांडेय व शहर कोतवाल फोर्स के साथ लगातार शहर में चक्रमण करते रहे। कुछ मेडिकल व सब्जी की दुकानों को छोड़कर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, चौक घंटाघर, ठठेरी बाजार, बाबागंज, स्टेशन रोड, भंगवा चुंगी, कचहरी समेत अन्य स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर व कुंडा तहसील क्षेत्र में भी लाक डाउन के चलते पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed