फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LockDown: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने यूट्यूब, व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू की कक्षाएं

Sat, 28 Mar 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
#LockDown: Allahabad University teachers started classes through YouTube, WhatsApp
Allahabad University

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में हुए 21 दिनों के लॉक डाउन के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के निर्देशन में सबसे पहले तीन विभागों के शिक्षकों ने ऑनलाइन अध्यापन शुरू किया है।



लॉक डाउन के मद्देनजर इविवि में परीक्षाएं टल चुकी हैं। कक्षाएं भी पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए अगला सत्र समय से शुरू करा पाना बड़ी चुनौती साबित होने जा रहा है।

#LockDown: Allahabad University teachers started classes through YouTube, WhatsApp
online site - फोटो : amar ujala

आगामी चुनौतियों के मद्देनजर ही इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में तीन विभागों जेके इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जिसमें सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन भी समाहित है) और पांच वर्षीय बीएएलएलबी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन माध्यम से अध्यापन कार्य शुरू किया है।

#LockDown: Allahabad University teachers started classes through YouTube, WhatsApp
you Tube

यूट्यूब और व्हाट्स एप ग्रुप के मध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए लेक्चर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही इनके माध्यम से नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी का कहना है कि जब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं हैं, तब तक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा मुहैया कराई जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
#LockDown: Allahabad University teachers started classes through YouTube, WhatsApp
यूट्यूब

कुलपति ने इस सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है ताकि अन्य विभाग भी इस ओर अग्रसर हों। वहीं, इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने भी अध्यापकों से आग्रह किया है कि वे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करें। उनका कहना है कि लाइव क्लास के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
#LockDown: Allahabad University teachers started classes through YouTube, WhatsApp
यूट्यूब के एंटरटेनमेंट हेड सत्या राघवन पहुंचे चंडीगढ़

सीएमपी में भी ऑनलाइन पढ़ाई

सीएमपी डिग्री कॉलेज में हिंदी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने भी ऑनलाइन अध्यापन कार्य शुरू किया है। वह व्हाट्सएप के जरिये ऑडियो एव वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन क्लास का संचालन कर रही हैं। जल्द ही वह यूट्यूब के जरिये कक्षाओं का संचालन शुरू करेंगी ताकि छात्र-छात्राओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed