फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं 22 अप्रैल तक स्थगित

Sat, 28 Mar 2020 06:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
In view of the lockdown, the annual examinations at Allahabad University postponed till April 22
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

देश में लॉक डाउन के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाएं 22 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। इस बाबत शनिवार को इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए।



प्रो. सिंह के अनुसार इस बारे में अगली सूचना भारत सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन/एडवायजरी के अनुसार जारी की जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राएं नियमित रूप से इविवि की वेबसाइट देखते रहें।

In view of the lockdown, the annual examinations at Allahabad University postponed till April 22
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हुईं थीं। छह तक परीक्षाएं हुईं और इसके बाद होली की छुट्टी हो गई। होली के बाद एक हफ्ते तक परीक्षा हुई लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 18 मार्च को परीक्षा स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

पहले 22 मार्च और 31 मार्च तक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पांच अप्रैल तक की परीक्षा स्थगित कर दी गई और अब 22 अप्रैल तक परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

In view of the lockdown, the annual examinations at Allahabad University postponed till April 22
डेमो - फोटो : डेमो
इविवि में एक मई तक परीक्षाएं समाप्त होनी थीं लेकिन परीक्षाएं स्थगित होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को अब नए सिरे से परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित करना होगा। अगर 14 अप्रैल के बाद भी लॉक डाउन बढ़ता है तो इविवि प्रशासन को एक मई तक की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ जाएंगी।

इविवि  प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले सत्र का समय से शुरू करना होगा। जैसे-जैसे परीक्षाएं टलती जा रही हैं, इविवि प्रशासन के लिए चुनौती भी बढ़ती जा रही है। इस सत्र में परीक्षाओं का आयोजन पूरा कराना और रिजल्ट देने इविवि प्रशासन के लिए मुश्किल होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed