फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर खीरी कांड : सपाइयों का प्रदर्शन, सीएम के पुतला दहन की कोशिश में कई गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident: Demonstration of spies, many arrested for trying to burn CM's effigy
Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : प्रयागराज

लखीमपुर खीरी की घटना तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जगह-जगह प्रदर्शन किया। बासलन, सुभाष चौराहा, झूंसी आदि स्थानों पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की। इससे रोके जाने पर उनकी सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हुई। पुतला दहन पर अड़े कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके सुरक्षा कर्मी पुलिस लाइन ले गए। शाम को उन्हें छोड़ा गया।

Lakhimpur Kheri incident: Demonstration of spies, many arrested for trying to burn CM's effigy
Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

मुख्यमंत्री के इस्तीफे तथा अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के बैनर समर्थकों ने लोहिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की भी कोशिश की। इस पर पुलिस युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव, संदीप सिंह सत्या, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी, ऋचा सिंह, मंजू पाठक, अरुण यादव, अभिषेक यादव, शशांक सोनकर आदि को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।

Lakhimpur Kheri incident: Demonstration of spies, many arrested for trying to burn CM's effigy
Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

नौजवान किसान पटेल यात्रा लेकर प्रयागराज आए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। उनके निर्देश पर जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले बालसन चौराहे से कलक्ट्रेट जाते समय कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह रोका, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident: Demonstration of spies, many arrested for trying to burn CM's effigy
Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : प्रयागराज

ज्ञापन के माध्यम से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने के साथ गृहमंत्री, उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये, एक सदस्य को नौकरी देने, घायलों को 10-10 लाख रुपये दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident: Demonstration of spies, many arrested for trying to burn CM's effigy
Prayagraj News : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
ज्ञापन सौंपने वालों में रवींद्र यादव रवि, दिनेश यादव, ओपी यादव, अभिमन्यु पटेल, विक्रम पटेल, मो. हामिद, सै. मो.अस्करी आदि शामिल रहे। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई छात्राें को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में ज़िलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, नेहा यादव, आशुतोष यादव, आयुष प्रियदर्शी, पवन यादव आदि शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed