प्रयागराज कुंभ में अंतिम शाही स्नान वसंत पंचमी के दिन संगम पर श्रद्धालुओं का रेला लगा है। इस दौरान प्रशासन ने भी इस महास्नान को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...
ऐसा लगा कि संगम दर्शनार्थियों का स्वागत देवी-देवाताओं की तरह किया जा रहा हो। जिसे देखकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इस दौरान स्नान कर रहे लोगोंं ने हर-हर गंगे का उद्घोष लगाकर डुबकी लगाने लगे।
श्रद्धालुओं का भीड़ बीते शनिवार से संगम क्षेत्र में आना जाना प्रारंभ हो गया। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से स्नानार्थी गंगा मैया की जयकारे लगाते हुए संगम के लिए उमड़ पड़े। इन्हें न तो लंबी दूरी की फिकर रही, और न ही जिला प्रशासन के बेरीकेडिंग की। मन में सिर्फ संगम दर्शन और स्नान की हिलोंरे मार रही थी। भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु संगम की ओर पैदल चलते गए। जब संगम घाट पर पहुंचे तो सुबह सात पुण्य डुबकी लगाई तो आसमान से एकाएक अचानक गुलाब के पुष्पों की बारिश होने लगी।
लोगों को लगा कि अचानक की आसमान से फूलों की वर्षा कहां से होने लगी। जब ऊपर देखा तो पाया कि हेलीकाप्टर से फूलों की बारिस की जा रही है। जिनका स्वागत संगम घाट पुष्पवर्षा किया जाने लगा। एयर फोर्स के जवानों ने दिन भर पुष्प वर्षा कर स्नानार्थियों का स्वागत किया। यह विहंंगम नजारे को देखकर खुशी के मारे श्रद्धालु झूम उठे। इस स्वागत के लिए सरकार और मेला प्रशासन के लिए स्नानार्थियों ने धन्यवाद दिया।
संगमनोज की मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैद करने से युवा नहीं चुके। सेल्फी लेने का क्रम लगा रहा। कभी घाट, तो कभी सेना के जवानों और बाबाओं के साथ। इससे ऊबे तो आसमान से हो रही पुष्पावर्षा को कैमरे में लिया।