Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: दिनभर श्रद्धालुओं का जमावाड़ा, रात में शहरियों का मेला

Fri, 18 Jan 2019 11:07 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Fri, 18 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Devotees and local public reached kumbh mela Day and night
kumbh - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला क्षेत्र में दिन के वक्त भले ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाए लेकिन, रात नौ बजे के बाद छोटे चार पहिया वाहनों को बेरोक टोक जाने दिया जा रहा है। ऐसे में संगम नोज पर दिन में श्रद्धालुओं और रात के वक्त शहरियों का मेला लगने लगा है।

Trending Videos
Kumbh mela 2019 Devotees and local public reached kumbh mela Day and night
kumbh photo 2019

संगम नोज पर दिन के वक्त पुण्य की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है तो रात के वक्त वहां पिकनिक जैसा माहौल नजर आता है। मेला क्षेत्र आधी रात को भी गुलजार रहता है। संगम पर आधी रात को भी शहरियों की भीड़ नजर आ रही है। इनमें बच्चों की संख्या काफी अधिक है। दूधिया रोशनी में संगम नोज पर कोई फ्लाइंग डिश खेलता नजर आ रहा है तो कोई बैडमिंटन खेलते दिख जा रहा है। आधी रात के वक्त अखाड़ों और बड़े साधु-संतों के शिविरों के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग रही है।

Kumbh mela 2019 Devotees and local public reached kumbh mela Day and night
kumbh

दरअसल, अखाड़ों और कई बड़े साधु-संतों के शिविर रंगबिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं। शिविर के बाहर लाइटों से तरह-तरह की डिजाइनें भी बनाई गई हैं। रात के वक्त मेला क्षेत्र में घूमने के लिए जाने वाले लोगों को यह सजावट काफी आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Devotees and local public reached kumbh mela Day and night
काशी जैसा दिखा नजारा - फोटो : अमर उजाला

आधी रात मेला क्षेत्र के पांटून पुलों पर भी वाहनों की कतार दिख जाएगी, क्योंकि वहां भी आधी रात रंगबिरंगी लाइटों से झिलमिलाती गंगा की लहरों के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग रही है। हालांकि इस भीड़ के कारण संगम नोज पर चाय-पान की दुकान लगाने वालों की चांदी हो गई है और उनकी दुकानों पर भी भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Devotees and local public reached kumbh mela Day and night
kumbh

रीवा, मध्य प्रदेश से संगम स्नान के लिए दिलीप श्रीवास्तव और उनका परिवार के सदस्य बुधवार रात 11.30 संगम नोज पर चाय की चुस्कियां ले रहे थे। वहीं, घर के दो बुजुर्ग सदस्य संगम पर स्नान कर रहे थे। पूछने पर दिलीप ने बताया कि बुजुर्ग सदस्यों को चलने में दिक्कत है और दिन के वक्त वाहन को प्रवेश नहीं मिला उनकी जिद थी कि संगम स्नान करके ही लौटेंगे, सो रात के वक्त परिवार समेत चले आए। हालांकि संगम नोज पर पहुंचने के बाद पूरा परिवार पिकनिक मनाता नजर आया। ऐसे ही तमाम परिवार संगम नोज पर आधी रात के बाद भी जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed