{"_id":"5c416037bdec22738b6ad7ac","slug":"sant-shahi-pandal-in-kumbh-mela-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अध्यात्म के संतों का वैभव देखना है तो कुंभ आइए, कुटिया देख दातों तले दबा लेंगे उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अध्यात्म के संतों का वैभव देखना है तो कुंभ आइए, कुटिया देख दातों तले दबा लेंगे उंगली
पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kumbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अध्यात्म के साथ यदि संतों का वैभव भी देखना है तो कुंभ नगर में आना पड़ेगा। अधिकांश संतों के शिविरों में इस बार डिजाइनर पंडाल लगाए गए हैं। पंडालों का इंटीरियर डेकोरशन किसी फाइव स्टार होटल या फिर किसी राजमहल जैसा लुक दे रहा है।
2 of 5
kumbh
वैभवशाली में पंडालों में जिस संत की सबसे अधिक चर्चा है उसमें जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी शामिल हैं। इनके शिविर में लगे पंडालों का लुक कुछ-कुछ दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन जैसा है। पंडाल के अंदर का डिजाइन एक बार कोई देखता है तो देखते ही रह जाता है। पंडालों को लकड़ी और थर्माकोल के अलावा कई रंग के कपड़ों से सुसजिज्जत किया गया है।
3 of 5
kumbh
जिस स्थान पर स्वामी अवधेशानंद श्रद्धालुओं से मिलते हैं, उस पंडाल के सबसे ऊपर सुनहले रंग का गुंबद दूर से ही लोगों को आकर्षित करता है। इसी तरह पंडाल के अंदर थर्माकोल और सुनहरे रंग की लकड़ियों से बनाया गया झूमर और उसके चारों ओर की गई लाइटिंग बहुत ही मनोहारी है। जिस पंडाल में अवधेशानंद कथा कहते हैं, उसमें मंच पर जो बैकड्राप लगाया गया है, वह एक बड़ी से पेटिंग है। जिसे देखकर लगता है कि जैसे मंच के पीछे कोई झरना बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kumbh
इसी तरह परमार्थ आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद मुनि का डिजाइनर शिविर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लक ड़ी के साथ बांस की पट्टियों से इस तरह का लुक दिया गया है, जैसे किसी राजमहल के बीच कोई आश्रम। इसके अलावा कार्ष्णि आश्रम के संत गुरुशरणानंद के शिविर को देखकर वृंदावन की याद आती है। वहां पहुंचकर कृष्ण और राधा मय परिवेश महसूस होता है। गुरुशरणानंद के शिविर के पंडाल को भी डिजाइनर लुक दिया गया है। इसके साथ पायलट बाबा के पंडाल के अंदर मूर्तिकला का अदभुत नमूना खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
kumbh
कुछ संतों के शिविरों के मुख्य द्वार बहुत आकर्षक बनाए गए है। जिसमें रामानुजाचार्य हंसदेवाचार्य का शिविर दर्शनीय है। शिविर के एक गेट को इंडिया गेट जैस लुक दिया गया है। इसी तरह त्रिदंडी स्वामी के शिविर का गेट भी काफी आकर्षक है। प्रखर महराज के शिविर में बनाया गया मंदिर भी वृंदावन के मंदिरों की याद दिलाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।