फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019 : संगम पर आज आस्था का रेला, वसंत पंचमी पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा सकते हैं डुबकी

Sun, 10 Feb 2019 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: two million devotees will snan in basant panchmi at kumbh prayagraj
Kumbh 2019

संगम की ओर जाने वाली सड़के शनिवार को एक बार फिर आस्था पथ में तब्दील हो गईं। हर तरफ से श्रद्धाभाव से भरा जन प्रवाह उमड़ा। वसंत पंचमी के तीसरे स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए शाम तक लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच गए। अरैल से फाफामऊ के बीच संगम तट के घाटों पर हर तरफ भक्ति की लहरें उफनाने लगीं।


 

Kumbh 2019: two million devotees will snan in basant panchmi at kumbh prayagraj
Kumbh 2019

प्रशासन ने इस स्नान पर्व पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया है। इस बार कुंभ के सभी इंट्री प्वाइंट एनएसजी व एटीएस कमांडो की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। भक्ति के सागर की हिलोरें दोपहर बाद तेज हो गईं। न लंबी दूरी तय करने की चिंता न तो चेहरों पर थकान के भाव। कोई माता-पिता को डुबकी लगाने के लिए मीलों पैदल चलकर आया तो कोई दादा-दादी को।

Kumbh 2019: two million devotees will snan in basant panchmi at kumbh prayagraj
Kumbh 2019
किसी के साथ पूरे कुनबे की चिंता थी तो किसी को परिचितों, रिश्तेदारों की। अपनों को सहेजते, एक-दूसरे  को थामे लोग हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। संगम नोज के अलावा रेती पर जगह -जगह महिलाएं समूहों में गंगा गान करती रहीं तो कहीं रामनाम संकीर्तन होता रहा। तीसरे स्नान पर्व पर पर संगम क्षेत्र में चहुंओर ऐसा ही मंजर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: two million devotees will snan in basant panchmi at kumbh prayagraj
Kumbh 2019

रेला उमड़ने से शुक्रवार की शाम से ही मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मौनी अमावस्या पर उमड़े जन सैलाब से सबक लेते हुए कई जगह सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों की ओर से रेला भोर से ही उमड़ने लगा।

विज्ञापन
Kumbh 2019: two million devotees will snan in basant panchmi at kumbh prayagraj
kumbh
हिंदू हॉस्टल व सीएमपी के पास बैरीकेडिंग कर वाहनों के रोके जाने की वजह से आठ से 10 किमी तक पैदल चलकर श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं। फिर भी बिना थके सिर पर गठरी लिए आस्थावान आगे बढ़ते रहे। अखाड़ा मार्ग, संगम, अपर व संगम लोअर मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

-500 कमांडो स्नान घाटों की ओर जाने वाले मार्गों तैनात किए गए 
-100 मीटर दूर तक स्नान घाट पर फोटोग्राफी पर प्रतिबंध 
-40घाटों पर वसंत पंचमी स्नान की डुबकी के इंतजाम 
-05 पांटून पुलों पर यातायात बंद किया गया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed