फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: रेलवे-रोडवेज की पूरी तैयारी, वसंत की भीड़ भेजने की बारी

Sat, 09 Feb 2019 08:48 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Railways and roadways Ready for Devotees in kumbh mela prayagraj
mauni amavasya devotees crowd

कुंभ मेले के तीसरे शाही स्नान पर्व वसंत पंचमी के लिए रेलवे और रोडवेज ने मौनी अमावस्या की तर्ज पर ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। इस स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने जहां 50 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है, वहीं रोडवेज ने चार हजार बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किए जाने का निर्णय लिया है। इस बीच वसंत पंचमी के एक दिन पहले ही शहर के विभिन्न मार्गों पर 500 शटल बसों का संचालन किया गया। इसमें यात्रियों से किराया नहीं लिया गया।

Kumbh 2019: Railways and roadways Ready for Devotees in kumbh mela prayagraj
mauni amavasya

इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी आदि रेलवे स्टेशनों की बात करें तो सुबह के समय इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की ही तरह दिखी, लेकिन दोपहर बाद से भीड़ का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। शाम होते-होते जंक्शन यात्रियों से ठसाठस हो गया। इस बीच वसंत के एक दिन पहले शनिवार को 18 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

Kumbh 2019: Railways and roadways Ready for Devotees in kumbh mela prayagraj
mauni amavasya

अब 10 फरवरी कोे इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, छिवकी, झूंसी, इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग जंक्शन से विभिन्न स्थानों के लिए 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उधर, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी भी जारी कर दी है। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से 15, नैनी, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी से दो-दो, प्रयाग जंक्शन से आठ एवं इलाहाबाद सिटी से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। एडीआरएम एके द्विवेदी का कहना है कि अगर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान भीड़ कम रही तो उन्हें उनके तय समय के बाद भी चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh 2019: Railways and roadways Ready for Devotees in kumbh mela prayagraj
mauni amavasya

वहीं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर रोडवेज की ओर से चार हजार बसों का संचालन किया जाएगा। पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद भी शहर में 500 शटल बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। उधर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर 
रोडवेज की ओर से चार हजार बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Kumbh 2019: Railways and roadways Ready for Devotees in kumbh mela prayagraj
mauni amavasya
जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से बंद हुआ यात्रियों का प्रवेश
वसंत पंचमी के मौके पर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश शनिवार सुबह से बंद कर दिया गया। यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से 11 फरवरी तक 
प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों की इंट्री सिटी साइड से हुई। जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनो आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी ट्रेन रवानगी के एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। उधर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने शनिवार नौ फरवरी से 11 फरवरी के मध्य सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed