फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: सवा 3 लाख रुद्राक्ष से बना यज्ञ मंडप, तस्वीरों में देखें कुंभ का दिव्य सांस्कृतिक समागम

Wed, 20 Feb 2019 07:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Feb 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019:  three lakh Rudraksh donations made Yagya  mandap in kumbh mela

संगम की रेती पर हजारों आध्यात्मिक शिविरों के बीच रुद्राक्ष के दानों से बना पंडाल विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में अनूठी कृति के रूप में सुर्खियां बटोर रहा है। सवा तीन लाख रूद्राक्ष के दानों से पंडाल के साथ ही भव्य यज्ञ मंडप भी बनाया गया है।

kumbh 2019:  three lakh Rudraksh donations made Yagya  mandap in kumbh mela

जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व शांति के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। बुधवार को इस यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति होगी। रुद्राक्ष के दानों से बने यज्ञ मंडप में सवा कुंतल वजन का पारदेश्वर शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है।

kumbh 2019:  three lakh Rudraksh donations made Yagya  mandap in kumbh mela
Kumbh 2019

पारे से इस शिवलिंग का निर्माण किया है प्रयागराज के ही निवासी रस वैद्य पं. राजकिशोर ने। वह बताते हैं कि कुंभ में स्थापित किया गया यह पारद शिवलिंग अबतक का पहला सबसे बड़ा शिवलिंग है। उनका कहना है कि पारद शिवलिंग के दर्शन से जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल जाती है। रिद्धि-सिद्धि और लक्ष्मी की प्राप्ति तो होती ही है, कष्टों-विकारों और जीवन की जटिलताओं से मुक्ति भी मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019:  three lakh Rudraksh donations made Yagya  mandap in kumbh mela
Kumbh 2019

पं. राज किशोर ने इस शिवलिंग के निर्माण के साथ ही अपने हाथों से रुद्र मंडप भी बनाया है। कुंभ में शुरू हुए इस मंडप में यज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को सविधि पूजन, हवन के साथ हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed