{"_id":"5c534488bdec22738563ddb8","slug":"kumbh-2019-secular-morcha-leader-shivpal-yadav-get-holy-dip-in-sangam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: संगम में शिवपाल ने लगाई डुबकी, सपा-बसपा गठबंधन को बताता बेमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: संगम में शिवपाल ने लगाई डुबकी, सपा-बसपा गठबंधन को बताता बेमेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: kapil kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shivpal Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को कुंभ क्षेत्र में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए चुटकी ली और भाजपा को हराने के लिए सेक्यूलर पार्टियों से एकजुटता का आह्वान किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर बोले, हम भी चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर मंदिर बने।
2 of 5
Shivpal Yadav
कुंभ के सेक्टर 14 में स्वामी कैलाशानंद के शिविर में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण पर जल्दी है तो सरयू किनारे खाली जमीन पर काम शुरू कराएं हम भी सहयोग करेंगे।
3 of 5
Shivpal Yadav
कोर्ट में मामला लंबित है, ऐसे में जल्दबाजी नहीं निर्णय का इंतजार करना चाहिए। सेक्यूलर मोर्चा के शिवपाल यादव ने कहा कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shivpal Yadav
हम भी अर्धकुंभ में डुबकी लगाने आए हैं। देश प्रदेश वासियों के सुख- समृद्धि की कामना से स्नान कर पूजन भी किया। उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और मोर्चा के नेताओं से मुलाकात की। गुरुवार को रात्रि प्रवास वह मेला क्षेत्र में ही करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Shivpal Yadav
शिवपाल यादव बोले, मायावती को मैंने और नेताजी ने बहन नहीं माना तो वह अखिलेश की बुआ कैसे हो गईं। दोनों दलों के नेताओं को अहंकारी और धोखेबाज बताते हुए कहा कि यह बेमेल गठबंधन है। कांग्रेस के प्रति नरमी दिखाते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी को कमान मिलने को सही कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को मजबूती मिली है, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।