{"_id":"5c0a66f5bdec224179148f14","slug":"kumbh-2019-prayag-kumbh-2019-traffic-route","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ में जाने से पहले जान लें पूरा रूट प्लान, ऐसी होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में जाने से पहले जान लें पूरा रूट प्लान, ऐसी होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
प्रयागराज
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
कुंभ
अगले साल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर शासन की तैयारियां लगातार जारी हैं। इसकी ब्रांडिग को लेकर भी सरकार विदेशों में रोड शो आयोजित करा रही है। खास बात यह है कि इस बार के अर्धकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल में ही उन्होंने प्रयागराज का दौरा कर मेले को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की थी। जानिए अर्धकुंभ 2019 को लेकर प्रशासन द्वारा तैयार किया गया पूरा ट्रैफिक प्लान-
कुंभ
अर्धकुंभ 2019 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुंभ मेला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 9 जोन और 20 सेक्टर में बांटा है। मेले का पूरा क्षेत्रफल 32 हेक्टेयर के आस-पास है। प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में 40 थाने और 58 पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएगी। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
कुंभ
मेला क्षेत्र में आने वाले 7 प्रमुख मार्गों का यातायात प्लान--
मेला प्रशासन ने क्षेत्र में यातायात को लेकर पर्व और सामान्य दिनों के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया है जिसमें वाहनों के लिए अलग और पैदल लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेला क्षेत्र में होने वाली किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन चिकित्सा और सामान्य चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।
मेला प्रशासन ने क्षेत्र में यातायात को लेकर पर्व और सामान्य दिनों के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किया है जिसमें वाहनों के लिए अलग और पैदल लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेला क्षेत्र में होने वाली किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन चिकित्सा और सामान्य चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh mela
- फोटो : SELF
मेला क्षेत्र में आवागमन के लिए मुख्यत 7 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है जिसमें पहला रूट जौनपुर से, दूसरा रूट वाराणसी से, तीसरा रूट मिर्जापुर से, चौथा रूट रीवां-चित्रकूट से, पांचवा रूट- कानपुर से, छठवां रूट- लखनऊ से और सातवां रूट प्रतापगढ़ से प्रयागराज के लिए होगा। इन सभी शहरों से आने वाले वाहन और श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने अलग-अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन
kumbh mela
जौनपुर से आने वाले वाहनों के लिए 12 पार्किंग जोन बनाए गए हैं जबकि वाराणसी मार्ग पर 10, मिर्जापुर मार्ग पर 7, रीवा-चित्रकूट मार्ग पर 8, कानपुर मार्ग पर 40, लखनऊ मार्ग पर 13 और अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग पर 5 पार्किंग जोन होंगे। इन सभी क्षेत्रों में वाच टावर, डायवर्जन बिंदू, क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।