फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम शाही स्नान पर पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत, मौनी अमवस्या से भी कड़ी रहेगी सुरक्षा

Sun, 10 Feb 2019 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Police force is full power on last shahi snan vasant panchami in prayagraj kumbh
kumbh 2019

मेले में वसंत पंचमी के अंतिम शाही स्नान पर पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को मेला पुलिस लाइन में अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफिंग दी। शनिवार से पुलिस ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएगी। मौनी अमावस्या के स्नान के अतिरिक्त जो फोर्स आनी थी, सभी ने शुक्रवार को आमद करा ली। आज एडीजी, आईजी और डीआईजी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को एडीजी, आईजी और डीआर्ईजी ने फोर्स से अंतिम शाही स्नान पर सुरक्षा के बारे में दिशा निर्देश दिए।

kumbh 2019: Police force is full power on last shahi snan vasant panchami in prayagraj kumbh
kumbh 2019

शनिवार सुबह से ही ड्यूटी प्वाइंट पर तैनाती हो जाएगी। जिसकी जहां ड्यूटी लगनी है, सबको बता दिया गया है। तीन जिलो के पुलिस कप्तान (एसपी) 10 डिप्टी एसपी और 22 थानेदारों को अलग से भेजा गया है। सभी ने शुक्रवार को आमद करा ली। पहले की ही तरह पूरे मेले को दस सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर की कमान एक अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

kumbh 2019: Police force is full power on last shahi snan vasant panchami in prayagraj kumbh
kumbh 2019

सेक्टरों को 25 सर्किल में बांटकर चार्ज डिप्टी एसपी को सौंपा गया है। 440 सीसीटीवी कैमरा, 96 वाच टावर, और 40 फायर वाच टावर बनाए गए हैं। मेले में 21 सहायक पुलिस अधीक्षक 13 अपर पुलिस अधीक्षक और 50 डिप्टी एसपी पहले से ही तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019: Police force is full power on last shahi snan vasant panchami in prayagraj kumbh
kumbh 2019

लगभग 15 हजार सिपाही और होमगार्ड्स की तैनाती है। एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से दो कंपनी पीएसी, पांच इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 35 मुख्य आरक्षी और 85 आरक्षी मेले में तैनात हैं। अमावस्या की तरह ही संगम और आस पास की सुरक्षा में एनएसजी और एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे। सेना और पुलिस के दो हेलीकाप्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
kumbh 2019: Police force is full power on last shahi snan vasant panchami in prayagraj kumbh
Security in Kumbh

दोनों हेलीकाप्टर के साथ मेले की ड्रोन से निगरानी होती रहेगी। एसटीएफ, एटीएसए, बीडीडीएस, एएस चेक टीमें आदि फोर्स शनिनवार से ही तैनात हो जाएंगी। डाग स्क्वायड और स्पाटर्स भी तैनात रहेंगे। सीपीएमएफ की 37 और पीएसी की 20 कंपनियां तैनात रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed