फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela 2019: पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी, सफाई कर्मचारियों के धोए पैर, देखें तस्वीरें

Sun, 24 Feb 2019 03:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: PM Modi journey from DPS Helipad to Sangam, see In pictures
Pm modi Kumbh

पीएम नरेंद्र मोदी नें संगम में डुबकी लगाई। उसके बाद  वह गंगा पंडाल पहुंचे। जहां उन्होंने 5 स्वच्छा कर्मियों के पैर धोए। पैर धोने के बाद उन्होने कहा कि, 'आज जिन सफाईकर्मी भाईयों और बहनों के चरण धुलकर मैने वन्दना की है, वो पल मेरे  साथ रहेगा जीवनभर रहेगा। उनका आशीर्वाद, उनका स्नेह आप सभी का आशीर्वाद मुझपर ऐसे ही बना रहे, ऐसे ही मैं आपकी सेवा करता रहूं, यही मेरी कामना है।'


kumbh 2019: PM Modi journey from DPS Helipad to Sangam, see In pictures
Pm modi Kumbh

पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। कल्पना में भी ऐसे सम्मान की उम्मीद न करने वाले पांचों कर्मचारी निशब्द थे, बस नम आंखें ही बोल रहीं थीं। कुंभ नगरी के गंगा पंडाल के इस नजारे को देखकर अन्य सफाईकर्मियों तथा स्वच्छाग्रहियों की भावनाएं ऊफान पर थीं तो मोदी ने भी इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया।

kumbh 2019: PM Modi journey from DPS Helipad to Sangam, see In pictures
Pm modi Kumbh
पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल त्रिवेणी मार्ग गंगा पंडाल पहुंचे। वह यहां से स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ का संदेश दिया। स्वच्छाग्रहियों और सुरक्षा कर्मियों को उन्होंने सम्मानित भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019: PM Modi journey from DPS Helipad to Sangam, see In pictures
kumbh
प्रधानमंत्री पांच अन्य सफाई कर्मचारियों तथा दो स्वच्छाग्रहियों को अपने हाथों से सम्मानित कर कुंभ में लगे करीब 20 हजार से सफाईकर्मियों को पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री ने नाविकों, सुरक्षा में लगे जवानों को भी सम्मानित किया तथा उन्हें बीमा, स्वास्थ्य और शिक्षा का सौगात दिया।
विज्ञापन
kumbh 2019: PM Modi journey from DPS Helipad to Sangam, see In pictures
PM Modi in kumbh
दिव्यता-भव्यता और स्वच्छता का मानक बने प्रयागराज कुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। यहां पीएम ने त्रिवेणी की पावन धारा की पूजा-अर्चना के बाद पुरोहितों को दान दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed